/mayapuri/media/post_banners/90c750f6e7d3ef8dc532d292c747acbc12355c4efd6eabdeadc8bf91fdd3cbfe.jpg)
Sonam Kapoor Delhi House / दिल्ली में पति आनंद आहूजा के साथ क्वारंटीन हैं सोनम, देखें आलीशान घर की तस्वीरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों लॉकडाउन के कारण पति आनंद आहूजा के साथ अपने दिल्ली वाले घर में रुकी हैं। बीते मार्च वह लंदन से वापस आई थीं। जिसके बाद से सोनम कपूर क्वारंटीन हैं। वह क्वारंटीन में रहते हुए भी अकसर सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में सोनम कपूर ने दिल्ली में बने अपने आलीशान घर (Sonam Kapoor Delhi House) की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसने लोगों का खूब ध्यान खींचा है। इन तस्वीरों में सोनम कपूर और आनंद आहूजा का घर देखने लायक है। एक्ट्रेस की इन फोटोज़ के लिए फैंस खूब तारीफ भी कर रहे हैं।
क्वारंटीन में शेयर की बेडरूम की तस्वीरें
सोनम कपूर क्वारंटीन में भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने सबसे पहले इंस्टाग्राम पर अपने दिल्ली के घर की (Sonam Kapoor Delhi House) बेडरूम की फोटो शेयर कीं, जिसमें वह पति आनंद के साथ बेड पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। इन फोटोज़ में एक्ट्रेस और उनके पति दोनों ही पढ़ने में बिजी लग रहे थे। साथ ही फोटोज़ को शेयर करते हुए सोनम ने बेहद खास कैप्शन भी दिया है, उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'क्वारंटीन का स्नैपशॉट'।
शानदार है सोनम का घर
इसके बाद एक्ट्रेस ने घर में बने गार्डन की फोटो शेयर की, जिसमें उनके पति एक्ससाइज करते हुए नजर आ रहे थे। रूम के साथ-साथ सोनम कपूर के घर का गार्डन भी जबरदस्त लग रहा था। इसके बाद एक्ट्रेस ने घर में मौजूद स्टडी रूम की फोटो भी शेयर की, जिसमें उनके पति किताबों के साथ दिखाई दे रहे थे।
इन सबके बीच सोनम कपूर ने अपना किचन भी दिखाया, जहां वह खुद खाना बनाती नजर आ रही थीं। सोशल मीडिया पर सोनम कपूर के द्वारा शेयर की गई सभी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। सभी लोग सोनम कपूर के आलीशान और शानदार घर(Sonam Kapoor Delhi House) की तारीफ कर रहे हैं।
सालगिरह पर लिखा था पति के लिए नोट
आपको बता दें कि हाल ही में सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाई थी। इन दोनों ने आठ मई साल 2018 को शादी की थी। शादी की दूसरी सालगिरह पर सोनम कपूर ने आनंद आहूजा को बेहद खास अंदाज में बधाई दी थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति के लिए बड़ा सा पोस्ट लिखा था।
एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म द जोया फैक्टर में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर दुल्कर सलमान ने भी अहम भूमिका निभाई थी।
और पढ़ेंः टी सीरीज़ कंपनी के केयरटेकर को हुआ कोरोना…पूरा ऑफिस किया गया सील