/mayapuri/media/post_banners/def2f5f11ec7b38a9fba031df0269b57ad8d939083d7e31b99ab024926778327.jpg)
यूं तो Sonu मोनू वगरह नाम घर के बच्चों के रखे जाते हैं, शायद ही कोई इन नामों के अर्थ जानता होगा, पर बॉलीवुड में दो ऐसे Sonu हैं जो अपने अपने क्षेत्र में धमाल मचाए रहते हैं। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं Sonu सूद और Sonu निगम की। मज़े की बात ये है कि दोनों का ही जन्मदिन 30 जुलाई यानी आज के दिन होता है। आइए इन दोनों के बारे में कुछ मज़ेदार बातें जानते हैं जो इन दोनों के बीच कॉमन फैक्टर भी बना हुआ है।
/mayapuri/media/post_attachments/664ddf1420c4f04bf0349ed6dca5e4e685fba14bd89bbb8732d8d11843042ac7.jpg)
1 Sonu निगम आज 48 साल के हुए हैं और Sonu सूद भी आज 48 साल के ही हुए हैं। दोनों का जन्मदिवस ही नहीं बल्कि साल भी एक ही है। जी हाँ, दोनों का जन्म 30 जुलाई 1973 को हुआ है।
2 सोनू सूद जहाँ एक अच्छे मॉडल थे वहीं सोनू निगम अपने पिता के साथ स्टेज परफॉरमेंस देते थे। Sonu सूद तेलुगु इंडस्ट्री के द्वारा फिल्मों में बतौर एक्टर दाखिल हुए तो सोनू निगम ने राज कुमार कोहली की फिल्म जानी दुश्मन में अपनी पहली परफॉरमेंस बतौर एक्टर दी।
/mayapuri/media/post_attachments/c46c472e4410f5c667043cb80d5a136aa60affb11524b0f7c5d15584dfd45caa.jpg)
3 सोनू सूद की पहली बड़ी बॉलीवुड फिल्म शहीद ए आज़म भगत सिंह 2002 में रिलीज़ हुई थी वहीं Sonu निगम की जानी दुश्मन भी 2002 में ही बड़े पर्दे पर उतरी थी।
/mayapuri/media/post_attachments/4b659e0eb40aed30f5a8ffb109b413ca1b8a94967200ec26673e654d30b37e14.jpg)
4 सोनू सूद और सोनू निगम दोनों ही अक्सर न्यूज़ मीडिया में चर्चा का विषय बने रहते हैं। जहाँ Sonu निगम अपने कमेंट्स के चलते अटेन्शन बटोरते हैं वहीं सोनू सूद अपने दान पुण्य और covid-19 के दौरान अपने दरियादिल स्वभाव की वजह से चर्चा में रहते हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/f7a02cfaf103f933d2f9521fac77114dc89bd74e1ae3c38b18a9948575755bb9.jpg)
5 सोनू निगम और सोनू सूद दोनों ही हॉलिवुड फिल्म्स को हिन्दी में डब कर चुके हैं। Sonu सूद जहाँ 2014 में आई हरकुलिस में लीड कैरेक्टर की आवाज़ बन चुके हैं वहीं भारत में सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला 1994 का कार्टून अलादीन में अलादीन की आवाज़ और गाने को हिन्दी भाषा देने वाले और कोई नहीं Sonu निगम ही थे।
/mayapuri/media/post_attachments/e8dc0efbe76864e8b17f6d750fcfdaad97453a29f45ec95c59d1eb18e6acfa54.jpg)
यह दोनों ही अपने अपने करिअर में बहुत नाम और पैसा कमा चुके हैं और आज भी इन दोनों का कोई सब्सटीट्यूट अवेलेबल नहीं है।
मायापुरी ग्रुप की ओर से हम इन सोनूज़ को जन्मदिन की अशेष मुबारकबाद देते हैं।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/31/cover-2665-2025-10-31-20-07-58.png)