सुनील ग्रोवर का नया वीडियो देखते ही खड़े हो जाएंगे रोंगटे, खुल जाएगा आपका दिमाग

author-image
By Sangya Singh
New Update
सुनील ग्रोवर का नया वीडियो देखते ही खड़े हो जाएंगे रोंगटे, खुल जाएगा आपका दिमाग

सुनील ग्रोवर ने शेयर किया ऐसा वीडियो, सिगरेट पीने वालों का खुल जाएगा दिमाग

मशहूर एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का मजेदार अंदाज हर किसी का दिल जीत लेता है। सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर अपनी जो भी फोटोज और वीडियोज डालते हैं, फैंस उसे बहुत पसंद करते हैं। जबसे लॉकडाउन हुआ है, तबसे सुनील ग्रोवर लगातार अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियोज शेयर करते रहते हैं। वो अक्सर फैंस को हंसाने के लिए मजेदार वीडियोज डालते हैं। ऐसे में अगर सुनील ग्रोवर किसी गंभीर मुद्दे पर कोई वीडियो शेयर कर दें, तो उनके फैंस के लिए ये काफी हैरानी वाली बात हो सकती है।

इंडियन कैंसर सोसाइटी की मुहिम से जुड़े सुनील

हाल ही में सुनील ग्रोवर ने कुछ ऐसा ही किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक गंभीर मुद्दे पर वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो देखने में तो मजेदार जरूर है, लेकिन इसकी खासियत ये है कि ये वीडियो लोगों को एक खास संदेश भी देता है। अब सुनील ग्रोवर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है। सुनील ग्रोवर ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो कोई डिश बनाते हुए नज़र आर हे हैं। लेकिन, डिश बनाने में वो जिन चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं, वो चीजें काफी हैरान करने वाली हैं। अपनी डिश में वो कभी कैंडिल का वैक्स डाल रहे हैं, तो कभी टॉयलेट क्लीनर तो कभी कीटनाशक। जिसे देखकर ये समझ नहीं आ रहा कि आखिर वो बना क्या रहे हैं।

लेकिन, वीडियो के आखिर में जब सिगरेट दिखाई देती है, तो समझ आता है कि इस वीडियो के जरिए सुनील ग्रोवर लोगों को कुछ समझाने की कोशिश कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सुनील ने लिखा है, एक नई टाइप की रिसेपी बना रहा हूं। इस वीडियो में कुछ चीजे ऐसी दिखाई गई हैं कि मुझे भी बार-बार खुद से सवाल करना पड़ रहा है, सोचना पड़ रहा है। आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर का ये वीडियो इंडियन कैंसर सोसाइटी की तरफ से शुरु की गई एक मुहिम है। सुनील ग्रोवर भी अब इस मुहिम से जुड़ गए हैं। ये वीडियो सभी को हैरान कर रहा है, कोई इसे कॉमेडी बता रहा है तो कोई सुनील की तारीफ करते नहीं थक रहा है।

ये भी पढ़ें- कंगना रनौत ने कैसे खुद सजाया बहन रंगोली चंदेल का घर, आप भी देखें वीडियो

Latest Stories