लॉकडाउन में बदला सुनील लहरी का लुक , तस्वीरें शेयर कर बोले - 'कपड़े आप की पर्सनैलिटी को अलग बना देते हैं'

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
लॉकडाउन में बदला सुनील लहरी का लुक , तस्वीरें शेयर कर बोले - 'कपड़े आप की पर्सनैलिटी को अलग बना देते हैं'

'रामायण' में लक्ष्मण बने सुनील लहरी ने शेयर किया अपना नया लुक , फैंस ने कहा - 'आपकी क्यूटनेस का क्या राज़ है'

लॉकडाउन में जब से ‘रामायण’ का प्रसारण दोबारा शुरू हुआ है तभी से सीरियल के सारे कलाकार चर्चा में आ गए हैं। ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और फैंस से रूबरू होते रहते हैं। अभिनेता सुनील लहरी इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल लॉकडाउन में उनका लुक पहले से काफी बदल गया है। इसकी फोटोज उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटोज

फोटोज में सुनील लहरी लंबी मूछों में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कोट-पैंट पहन रखा है। इसके अलावा वह कभी शर्ट तो कभी टी-शर्ट में दिख रहे हैं। उनके इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फोटोज को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है। फोटोज को उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए  लिखा, ''कपड़े आप की पर्सनैलिटी को अलग बना देते हैं। वही व्यक्ति अलग लुक में दिखता है।''

फैंस ने की तारीफ

सुनील के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, 'तस्वीर देखकर तो चांद भी शरमा जाए सरजी।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'नमस्ते सर, आपका लुक तो एकदम ही अलग है। एक और यूजर ने लिखा, सर आपकी क्यूटनेस का क्या राज है। आप इतने क्यूट कैसे हैं।

सुनील लहरी ने इसी लुक की अपनी एक पुरानी फोटो भी शेयर की है जो साल 2019 के मध्य की है। फोटो में सुनील अपने ऑफिस में बैठे हुए हैं और किसी स्क्रिप्ट पर चर्चा कर रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में सुनील लहरी सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स में रामायण की स्टारकास्ट के साथ पहुंचे थे। इस दौरान दोबारा पर्दे पर वापसी करने के सवाल पर सुनील का कहना है कि अगर कोई अच्छा काम उन्हें मिलता है तो वह जरूर इस बारे में सोचेंगे।

और पढ़ेंः सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामला, डायरेक्टर रूमी जाफरी को समन भेजा गया, होगी पूछताछ

Latest Stories