सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की नवंबर में होने वाली थी शादी, मुंबई के बांद्रा इलाके में देख रहे थे घर

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की नवंबर में होने वाली थी शादी, मुंबई के बांद्रा इलाके में देख रहे थे घर

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की होने वाली थी शादी , सुशांत के चचेरे भाई ने की पुष्टि

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं। वो अपने पीछे कई सवाल अनसुलझे छोड़ गए हैं। उन्होंने ऐसा क्यों किया इसके पीछे की वजह अब तक सामने नहीं आई। इसी बीच सुशांत के चचेरे भाई पन्ना सिंह ने एक नया खुलासा किया है। पन्ना सिंह ने बताया कि सुशांत सिंह की शादी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से होने वाली थी। यह शादी इसी साल नवंबर में होनी थी।

रिया चक्रवर्ती से होनी वाली थी शादी

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की नवंबर में होने वाली थी शादी, मुंबई के बांद्रा इलाके में देख रहे थे घर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत के भाई पन्ना सिंह ने कहा, '4-5 दिन पहले अंकल (सुशांत के पिता) से बात हुई थी, उन्होंने बताया था कि नवंबर में हम सारे फैमिली वाले एक साथ होंगे। सुशांत की शादी है, सभी लोगों को मुंबई चलना है। मेरे पूछने पर उन्होंने बताया कि रिया चक्रवर्ती से शादी होने वाली है।' सुशांत सिंह राजपूत के भतीजे निर्मल कुमार सिंह ने भी सुशांत सिंह की शादी रिया चक्रवर्ती से होने की पुष्टि की है।

मुंबई के बांद्रा इलाके में ढूंढ रहे थे घर

वहीं, सुशांत सिंह राजपूत के लिए मकान ढूंढने वाले मुंबई के बांद्रा इलाके के ब्रोकर सनी सिंह ने बताया है कि सुशांत और उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती साथ में घर तलाश रहे थे। रिया उनकी पुरानी क्लाइंट हैं और वह उनसे कई बार मिल चुके हैं। उनका दावा है कि रिया ने उन्हें बताया था कि वे जल्द शादी करने वाले हैं और इसीलिए बांद्रा में घर देख रहे हैं। सनी ने बताया कि सुशांत से फ्लैट दिखाने के सिलसिले में बस एक-दो बार ही मिले हैं। खबरें थीं कि रिया चक्रवर्ती सुशांत के साथ रह रही थीं और कुछ ही दिन पहले वह अपने घर रहने गईं। रिया सुशांत के अंतिम संस्कार में भी पहुंची थी।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में पुलिस एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से सवाल-जवाब और उनके बयान दर्ज करेगी, क्योंकि उनके साथ वह काफी करीबी बॉन्डिंग शेयर करती थीं। अफवाह यह भी है कि हाल ही में सुशांत और रिया की लड़ाई भी हुई थी, तो अब पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन में जुटी है।

ये भी पढ़ें– अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब की रिलीज डेट फाइनल, 15 अगस्त को होगी रिलीज

Latest Stories