सुशांत केस में नया मोड़, डॉक्टरों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

author-image
By Sangya Singh
New Update
सुशांत केस में नया मोड़, डॉक्टरों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

सुशांत केस में अब नया खुलासा

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में अब नया मोड़ आ गया है। दरअसल, सुशांत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस ने तीन मनोचिकित्सकों और एक मनोवैज्ञानिक का बयान दर्ज किया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत नवंबर 2019 के बाद से अपना इलाज करवा रहे थे। आपको बता दें कि मुंबई पुलिस के सूत्रों से अब काफी चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, सुशांत केस में अब नया खुलासा हुआ है।

पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, एक मनोचिकित्सक ने बताया है कि सुशांत सिंह को बाइपोलर डिसऑर्डर की बीमारी थी, जबकि बाकि डॉक्टर्स के मुताबिक सुशांत सिंह का जीवन बेहद तनाव में बीत रहा था, लेकिन इस तनाव की वजह क्या थी, अभी तक इस सवाल का जवाब कोई भी डॉक्टर नहीं दे पाया है। अब डॉक्टर्स का यही जवाब मुंबई पुलिस के लिए उलझन बढ़ा रहा है।

सुशांत को बाइपोलर डिसऑर्डर की बीमारी थी

विज्ञान की भाषा मे बाइपोलर डिसऑर्डर एक ऐसी मानसिक बीमारी होती है, जिसमें मरीज के व्यवहार में बहुत तेजी से बहुत बड़े बदलाव आते है। इसे गहरा अवसाद भी कहा जाता है। इसमें मरीज के मन में भावनात्मक रूप से बहुत तेजी के साथ उथल पुथल होती है। डॉक्टर्स के मुताबिक, सुशांत को अपना इलाज करने वाले डॉक्टर्स पर भी विश्वास नहीं था, शायद यही वजह थी कि वो हर डॉक्टर से ज्यादा से ज्यादा 2 या 3 बार मिलते थे और फिर डॉक्टर बदल दिया करते थे। सुशांत सिंह का इलाज कर रहे लगभग सभी डॉक्टर्स के मुताबिक वो दवाइयां भी ठीक वक्त या ज्यादा वक्त तक नहीं लेते थे।

बीते 2 या 3 महीने में सुशांत ने दवाइयां लेना भी बंद कर दिया था

आखिरी बार सुशांत ने जिस डॉक्टर से अपना इलाज करवाया वो उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर का ट्रीटमेंट दे रहे थे। लॉकडाउन की वजह से अप्रैल के बाद सुशांत सिंह ने डॉक्टर के पास जाने के बजाय फोन पर ही सलाह लेना शुरू कर दिया था। हालांकि, डॉक्टर को लगता है कि बीते 2 या 3 महीने में सुशांत सिंह ने अपनी दवाइयां लेना भी बंद कर दिया था और साथ ही उन्हें दी जा रही जरूरी सलाह का भी वो इस्तेमाल नहीं कर रहे थे। डॉक्टरों के इस खुलासे के बाद मुंबई पुलिस की उलझन बढ़ गई है, कि आखिर इन सबके के पीछे क्या वजह हो सकती है ?

ये भी पढ़ें- सुशांत केस में राजीव मसंद से भी हो सकती है पूछताछ, पुलिस ने भेजा समन

Latest Stories