वायरल हो रहा सुशांत सिंह राजपूत का ये वीडियो, अपने हाथों से खिला रहे बच्चे को खाना

author-image
By Sangya Singh
New Update
वायरल हो रहा सुशांत सिंह राजपूत का ये वीडियो, अपने हाथों से खिला रहे बच्चे को खाना

बच्चों से बहुत प्यार करते थे सुशांत सिंह राजपूत

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने इतनी कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जिसकी वजह से बॉलीवुड सेलेब्स हों या आम इंसान, हर कोई उनकी मौत से हैरान और दुखी है। फैंस हो या उनके करीबी सभी उन्हें याद कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत का ये वीडियो उनकी एक फिल्म के सेट का है, जहां वो एक बच्ची को बड़े ही प्यार से अपने हाथों से खाना खिला रहे हैं।

चाइल्ड आर्टिस्ट को खुद खिला रहे खाना

सुशांत सिंह राजपूत का ये वीडियो देखकर यही लग रहा है कि वो कितने अच्छे इंसान थे। और शायद बच्चों से बहुत प्यार भी करते थे। आपको बता दें कि ये पुराना वीडियो सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘सोनचिड़िया’ के सेट का है। इस वीडियो में सुशांत एक चाइल्ड आर्टिस्ट को खुद अपने हाथों से और बड़े प्यार से खाना खिलाते हुए नज़र आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में आप राहत फतेह अली खान का गाना सानु एक पल चैन न आवे भी बजते हुए सुन सकते हैं। सुशांत का ये वीडियो सभी काफी पसंद कर रहे हैं और ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कई फिल्में छीन ली गईं

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो पिछले 6 महीनों से डिप्रेशन में थे और उनका इलाज चल रहा था। मिली जानकारियों के मुताबिक, कुछ समय में उनसे कई फिल्में छीन ली गईं, जिसकी वजह से वो काफी परेशान भी थे। फिलहाल, अब मुंबई पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और उनके करीबी और खास लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें- मुंबई पुलिस को मिली सुशांत सिंह राजपूत की 5 डायरी, अब इनसे भी होगी पूछताछ

Latest Stories