लड़की को पढ़ाई के लिए तापसी पन्नू ने भेजा iPhone, लोगों ने कहा- पब्लिसिटी स्टंट

author-image
By Sangya Singh
New Update
लड़की को पढ़ाई के लिए तापसी पन्नू ने भेजा iPhone, लोगों ने कहा- पब्लिसिटी स्टंट

तापसी पन्नू ने छात्रा को गिफ्ट किया iPhone

कोरोना वायरस महामारी की वजह से बुरे दौर से गुजर रहे लोगों की मदद के कई बॉलीवुड सेलेब्स ने मदद का हाथ बढ़ाया है। ऐसे में एक्टर सोनू सूद ने न जाने कितने बेरोजगार और जरूरतंद लोगों की मदद की है। वहीं, अब बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी एक नेक काम किया है। जिसके लिए हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। हाल ही में तापसी पन्नू ने कर्नाटक के एक गरीब परिवार की लड़की को iPhone गिफ्ट किया है। बता दें कि तापसी पन्नू ने एक ऐसी छात्रा को iPhone किया है, जिसके पास ऑनलाइन पढ़ाई के लिए फोन खरीदने के पैसे नहीं थे।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से पिछले 4 महीने से सभी स्कूल-कॉलेज बंद हैं। ऐसे में ऑनलाइन क्लासेज के जरिए स्टूडेंट्स की पढ़ाई हो रही है। ऐसी परिस्थिति में गरीब परिवार के बच्चों के लिए मंहगे स्मार्टफोन खरीद पाना बहुत मुश्किल हो रहा है। ऐसे में कर्नाटक की एक छात्रा भी काफी परेशान थी, क्योंकि उसके पास ऑनलाइन पढ़ाई के लिए स्मार्टफोन नहीं था। आर्थिक तंगी होने की वजह से लड़की के पिता ने मदद के लिए लोगों से गुहार लगाई थी। जैसे ही ये बात तापसी पन्नू को पता चली वो मदद के लिए आगे आईं और लड़की को पढ़ाई के लिए Iphone  भेज दिया।

लोगों ने बताया 'पब्लिसिटी स्टंट'

गिफ्ट मिलने के बाद उस लड़की ने तापसी पन्नू को शुक्रिया अदा किया है। लेकिन, शायद कुछ लोगों को तापसी की ये बात पसंद नहीं और वो उन्हें ट्रोल करने लगे। सोशल मीडिया पर लोग इसे तापसी का पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। जिस पर तापसी ने भी मजेदार सा जवाब दे डाला। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'पब्लिसिटी स्टंट।' जवाब देते हुए तापसी ने लिखा- 'हां सर, आप भी ट्राई करिए और हां ये किसी बॉडी डबल के लिए नहीं, बल्कि अपने लिए ट्राई करिएगा।'

ये भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण पर जेएनयू जाने के लिए 5 करोड़ लेने का आरोप, भड़कीं स्वरा भास्कर

Latest Stories