/mayapuri/media/post_banners/591d26660fd9916b4d5def58cc3dbd200e703dd653102bd1c2fffedb04e8062f.jpg)
सलमान खान
गाजियाबाद मे रहने वाल केवल 16 साल के लड़के ने सलमान खान के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी। इस बात की सूचना खुद उसने मुंबई पुलिस को ईमल भेजकर दी। एक रिपोर्ट के मुताबिक 4 दिसंबर को यह ईमल भेजा गया था। लड़के ने इस ईमल में लिखा था कि ''बांद्रा में गैलेक्सी, सलमान खान के घर पर अगले दो घंटे में ब्लास्ट होगा, रोक सको तो रोक लो। जैसे ही पुलिस को ईमेल मिला तो उनके पूरे होश उड़ गए और वे तुरंत हरकत में आ गए। मनोज कुमार शर्मा (अतिरिक्त पुलिस आयुक्त) , परमजीत सिंह दहिया (पुलिस उपायुक्त जोन 9) और विजयलक्ष्मी हिरेमठ (वरिष्ठ निरीक्षक (पीआई), बांद्रा पुलिस थाना) बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वायड के साथ सलमान के घर पहुंचे।'' सलमान अपने परिवार के साथ मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं।
चार घंटे तक चली घर की छानबीन
जब पुलिस की पूरी टीम सलमान के घर पहुंची तो तब सलमान घर पर मौजूद नही थें। मगर उस समय सलमान के पिता सलीम खान, मां सलमा और बहन अर्पिता को सुरक्षित स्थान पर पहले पहुंचाकर फिर पुलिस ने पूरे घर की तलाश कराई। इसी के चलते पूरे घर की छानबीन पूरे चार घंटे तक चली थी। फिर बांद्रा पुलिस की वरिष्ठ निरीक्षक विजयलक्ष्मी हिरेमठ ने बताया कि सलमान के घर की कोने-कोने की जांच की गई लेकिन उनके घर से कुछ भी ऐसा नही मिला। इसके बाद यह साफ हो गया कि यह ईमेल फर्जी था। उसके बाद तकनीकों की सहायता से उस व्यक्ति का पता लगाया जिसने यह ईमेल पुलिस को भेजा था। ढूढ़ने के बाद पता चला कि यह ईमेल गाजियाबाद में रहने वाले एक लड़के ने भेजा था। लड़के की लोकेशन का पता लगाकर पूरी टीम उसे पकड़ने के लिए गाजियाबाद रवाना हो गई।
फरार हो चुका था लड़का
इसी के चलते जब लड़के के घर पुलिस पहुंची तो वह भाग चुका था। फिर जब उसके बड़े भाई को पूरी खबर पता चली तो फिर उसके भाई ने उसे घर वापस आने के लिए मजबूर किया। इसी के साथ पुलिस ने पहले लड़के को बांद्रा पुलिस स्टेशन में सरेंडर करने का नोटिस भेजा। फिर उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश करने के बाद बरी कर दिया।
मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'>
'>Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.embed/captioned' allowtransparency='true' allowfullscreen='true' frameborder='0' height='879' width='400' data-instgrm-payload-id='instagram-media-payload-3' scrolling='no'>