बॉलीवुड की सांवली अभिनेत्रियां जिन्होंने मेहनत से बनाया अपना एक अलग मुकाम

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
बॉलीवुड की सांवली अभिनेत्रियां जिन्होंने मेहनत से बनाया अपना एक अलग मुकाम

बॉलीवुड की सांवली अभिनेत्रियां जिनकी खूबसूरती हर किसी पर पड़ी भारी

अमेरिका में जॉर्ड फ्लॉयड की मौत के बाद रंगभेद का मुद्दा खूब गरमाया हुआ है। हर जगह रंग को लेकर बात हो रही है। प्रभाव ये हुआ है कि अब हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी ने अपनी ब्यूटी क्रीम फेयर एंड लवली से फेयर शब्द भी हटा दिया है। अगर इंडस्ट्री में देखें तो समय समय पर बॉलीवुड में भी सांवली अभिनेत्रियां आई लेकिन उनकी मेहनत के आगे उनके रंगरूप पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। वो आईं और छा गईं।

आज हम उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं बॉलीवुड की सांवली अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होने कामयाबी के झंडे गाड़े।

1. काजोल

बॉलीवुड की सांवली अभिनेत्रियां जिन्होंने मेहनत से बनाया अपना एक अलग मुकाम

Source - Images Dawn

90 के दशक की उन फिल्मों में जिनमें काजोल बतौर अभिनेत्री नज़र आई थीं उनमें काजोल बेहद सांवली नज़र आती हैं। भले ही आज उन्हें देखकर ये बात कोई ना कहे। लेकिन उनकी मेहनत हर चीज़ पर भारी पड़ी। बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्म देकर काजोल ने खुद को साबित कर दिया।

2. शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की सांवली अभिनेत्रियां जिन्होंने मेहनत से बनाया अपना एक अलग मुकाम

Source - Pinterest

शिल्पा शेट्टी को फिटनेस फ्रीक कहें तो कुछ गलत ना होगा। आज भी उनके चेहरे से उनकी उम्र का पता लगाया नहीं जा सकता। बेहद ही खूबसूरत ये एक्ट्रेस अपना पूरा ख्याल रखती हैं लेकिन जब शिल्पा ने बॉलीवुड में कदम रखा था तो उनका रंगरूप कुछ और था। समय के साथ सब कुछ बदला तो शिल्पा भी बदल गईं। लेकिन दर्शकों ने उन्हें तब भी उतना ही प्यार दिया और आज भी उन्हें उतना ही पसंद किया जाता है।

3. प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की सांवली अभिनेत्रियां जिन्होंने मेहनत से बनाया अपना एक अलग मुकाम

Source - Refinery 29

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने ये साबित कर दिया कि काबिलियत के आगे रंग कुछ भी मायने नहीं रखता है। उन्होने बॉलीवुड में एंट्री ली...एक के बाद एक कई फिल्में की लेकिन आज वो जिस मुकाम पर हैं उससे सिर्फ प्रियंका के परिवार वाले ही नहीं बल्कि पूरे भारत को उन पर गर्व हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की राह को प्रियंका ने बखूबी तय किया है।

4. दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की सांवली अभिनेत्रियां जिन्होंने मेहनत से बनाया अपना एक अलग मुकाम

Source - Zimbio

करियर के शुरुआती दौर में दीपिका भी सांवले रंग की थीं लेकिन उन्होने रंग को कभी भी अपनी सफलता के आड़े नहीं आने दिया। बल्कि अपनी मेहनत के बलबूते वो आगे ही आगे बढ़ती गईं। आज दीपिका का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में लिया जाता है जिन्होंने कई दमदार किरदार पर्दे पर निभाए हैं।

5. बिपाशा बसु

बॉलीवुड की सांवली अभिनेत्रियां जिन्होंने मेहनत से बनाया अपना एक अलग मुकाम

Source - Vogue India

बंगाल की एक लड़की जिसने पर्दे पर आते ही धूम मचा दी। बिपाशा सांवले रंग की थीं और उन्हें घर पर भी बचपन से ही अपने रंग को लेकर बातें सुनने को मिली थीं। अपना ये किस्सा उन्होने खुद बयां किया था। लेकिन बॉलीवुड ने उन्हें खुलकर स्वीकारा। बिपाशा बसु को मोस्ट सेक्सी हीरोइन का खिताब भी दिया गया।

और पढ़ेंः सुशांत सिंह की तेरहवीं पर परिवार का संदेश, एक्टर के नाम पर बनेगा फाउंडेशन, पटना के राजीव नगर वाले घर में संजोई जाएंगी सुशांत से जुड़ी यादें

Latest Stories