एक बार फिर शर्लिन चोपड़ा ने महिला दिवस किया रैप हो रहा है वायरल !!!

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
एक बार फिर शर्लिन चोपड़ा ने महिला दिवस किया रैप हो रहा है वायरल !!!

शर्लिन को उनके शरारती और नटखट व्यक्तित्व के लिए जाना जाता है। वह अक्सर अपनी दिलकश तस्वीरों और कुछ बोल्ड अदाओं के लिए सुर्खियों में रहती है। एक कलाकार के तौर पर किसी भी तरह का जोखिम उठाने से पीछे नहीं हटती है, और सभी का अपनी ओर ध्यान आकर्षित करने में माहिर है। उनके बेबाक अंदाज़ और बोल्ड पर्सनैलिटी के कारण उनकी एक अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है।

इस महिला दिवस पर उन्होंने एक रैप सांग से सभी महिलाओं के लिए एक विशेष संदेश दिया है। शर्लिन अपनी रचनात्मकता के लिए जानी जाती हैं ,उन्होंने अपने गाने के माध्यम से समाज की सच्चाई को दिखाने की कोशित की है। आइए यह महिला दिवस पर उनके अंदाज़ में खूबसूरत गीत को गुनगुनाते हुए सुनते है ।

शर्लिन ने बॉलीवुड जगत में एक मजबूत छाप छोड़ी है। वह अक्सर ही अपने दिलकश अंदाज़ में नज़र आ जाती है। शर्लिन का संगीत के प्रति प्रेम साफ झलकता है, उन्होंने अपनी आवाज़ में गया हुआ एक गाना 'कतार ' ने काफी धूम मचाई थी। इसके अलावा चुनावों के प्रचार के लिए उन्होंने 'वोट डाल' रैप किया था। और अभी महिला दिवस के उपलक्ष में उनकी खूबसूरत आवाज़ और टैलेंट देखने मिला। जो महिलाओ को कठिन परिस्थियों से लड़ने और उनके जोख़िम उठाने के लिए जागरूक करेगा।

बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा का साल 2020 की शुरुआत बहुत ही शानदार और भव्य रहीं, उन्होंने अपने आप को जन्मदिन के मौके पर दुनिया के सबसे ऊंचे- बुर्ज अल खलीफा में एक शानदार अपार्टमेंट गिफ्ट किया। शर्लिन एक उम्दा कलाकार, मॉडल, निर्माता, निर्देशक है। वे प्लेबॉय के लिए कवर करने वाली पहली भारतीय हैं।

वे सोशल मीडिया की रानी मनी जाती है। वे ओटीटी प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया एप्लीकेशन के लिए कंटेंट का निर्माण कर रही हैं। और बहुत ही जल्द एक खुश खबरी भी देने वाली है।

और पढ़े: टेलीविजन की दुनिया के यह 8 एवरग्रीन धारावाहिक

Latest Stories