/mayapuri/media/post_banners/b8760f589edecc88e3c920872996a1dc90886d95d0d091d170f29839156c4ce5.jpg)
होली के रंगों से कतराते हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स(Holi 2020)
10 मार्च को होली(Holi 2020) का त्यौहार है। जो अपने पराए और छोटे बड़े का भेदभाव भूलकर मनाया जाता है। बात करें बॉलीवुड इंडस्ट्री की तो यहां होली की खुमारी सिर चढ़कर बोलती है। होली तो मानो बॉलीवुड का ही हिस्सा ही हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके चहेते कुछ बॉलीवुड सेलेब्स ऐसे भी हैं जो होली के रंगों से काफी खौफ खाते हैं। और उन्हे होली खेलना बिल्कुल भी पसंद नहीं।
बॉलीवुड का अटूट हिस्सा है होली। फिल्मों में फिल्माए गए होली के सीन्स और गीतों से लेकर होली बड़े बड़े बॉलीवुड स्टार्स के घर में होली पार्टीज़ इसकी गवाह रही हैं। आज भी बॉलीवुड में धमाकेदार होली पार्टी का आयोजन होता है जिसका हिस्सा हर कलाकार बनना चाहता है। लेकिन कुछ बॉलीवुड सेलेब्स ऐसे भी हैं जो घबराते हैं होली के रंगों से, जिन्हे लगता है खौफ होली मनाने से। जी हां...होली 2020(Holi 2020) के मौके पर हम कुछ ऐसे ही बॉलीवुड स्टार्स के नाम आपको बताएंगे जो होली पार्टीज़ का हिस्सा बनने से घबराते हैं।
होली नहीं खेलते ये बॉलीवुड स्टार्स(Bollywood Celebs Who Do Not Play Holi)
1. रणवीर सिंह
/mayapuri/media/post_attachments/8ba6cbe4f0163ccf23dbf7a7781e8d243a5a0439f19b4ed5c95a94fac6d8eb80.jpg)
Source - Times Of India
नाम जानकर हैरान तो ज़रूर हो गए होंगे आप। भई...रणवीर सिंह और होली ना खेलें। ऐसा कैसे हो सकता है। रासलीला फिल्म में भले ही रणवीर सिंह रंगो से खेलते नज़र आए और जमकर फिल्म में उन्होने गुलाल उड़ाया हो। लेकिन असल ज़िंदगी में उन्होने रंगों से खेलना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। रणवीर का कहना है कि उन्हे साफ सफाई को लेकर काफी टेंशन रहती है और इसीलिए रंगो से दूर रहते हैं। उन्हे रंगों से भीगना पसंद नहीं।
2. जॉन अब्राहम
Source - Hindi News
रंगो से दूर रहने वाले एक्टर्स की बात करें तो इस लिस्ट में दूसरा नाम आत है जॉन अब्राहम की। अभिनेता जॉन अब्राहम को होनी खेलना पसंद नहीं। इसीलिए वो बॉलीवुड की होली पार्टीज़ में भी कम ही नज़र आते हैं। उनके मुताबिक लोग होली का मिसयूज़ करते हैं और इसीलिए वो होली नहीं खेलते। लिहाज़ा होली 2020(Holi 2020) में भी जॉन रंगों से दूरी बनाए रखेंगे।
3. तापसी पन्नू
/mayapuri/media/post_attachments/3c23c159d584c123f1bc60d5a37e5bd81e91833a3d88feaabe14385ae07827a4.jpg)
Source - Amar Ujala
गंभीर और विषय आधारित फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाने वाली तापसी पन्नू आज किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। यूं तो ये एक्ट्रेस बॉलीवुड के हर इवेंट का हिस्सा बनती है लेकिन होली की पार्टी से तापसी दूर ही रहती हैं। तापसी को होली खेलना बिल्कुल भी पसंद नहीं। इसीलिए वो होली के दिन अपने घर पर ही अपनों के बीच रहकर त्यौहार का मज़ा लेती हैं।
4. अर्जुन कपूर
/mayapuri/media/post_attachments/611465ef8611297f2b1e099116e1e081bccebcb7e5b9ccf958a42097e5da3a99.jpg)
Source - Today Samachar
इश्कज़ादे फेम अर्जुन कपूर अपनी जिंदगी में भले ही प्यार के रंग में रंगे हो लेकिन होली के रंगों से वो दूर ही रहते हैं। उन्हे रंगों से एलर्जी है इसीलिए वो होली और होली के रंगों से दूर ही रहते हैं। अर्जुन कपूर ज्यादातर होली पार्टीज़ से भी दूर ही रहते हैं। और इस बार की होली(Holi 2020) भी वो घर पर ही मनाने वाले हैं।
5. करण जौहर
/mayapuri/media/post_attachments/6479e532de38b5a4037cd7a1a1828a4ca0f706134a892714c66862e513e4dfb6.jpg)
Source - Navtez TV
जिन बॉलीवुड स्टार्स को होली खेलना पसंद नहीं उनमें करण जौहर का नाम भी शामिल है। निर्माता-निर्देशक करण जौहर को होली के त्यौहार से डर लगता है। उन्हे बचपन से ही रंगों से खेलना पसंद नहीं था। जब वो 10 साल के थे तब बच्चन की होली पार्टी के दौरान अभिषेक ने उन्हे पूल में ही धकेल दिया है। तब से वो होली के लेकर उनका डर और भी बढ़ गया। और वो होली खेलने से बचते हैं।
6. टाइगर श्रॉफ
/mayapuri/media/post_attachments/e4e42935a4b05f95d0bd1b7593d9cd5814d13badc9964c50a255d07e3b63df7b.jpg)
Sourc - DeshPran
बॉलीवुड के एक्शन स्टार बन चुके टाइगर श्रॉफ को होली खेलना पसंद नहीं है। उनके मुताबिक होली के त्यौहार पर पानी की फिजूलखर्ची तो होती ही है साथ ही स्किन को भी नुकसान पहुंचता है। इसीलिए टाइगर रंगों से दूर रहते हैं। लेकिन इस बार होली(Holi 2020) टाइगर के लिए बेहद यादगार है क्योंकि टाइगर की हाल ही में बागी 3 रिलीज़ हुई है जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है।
और पढ़ेंः बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की होली, जानिए उन्हीं की जुबानी
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/24/cover-2664-2025-10-24-21-48-39.png)