/mayapuri/media/post_banners/2c633bc914b4ddecc5eeeb39a3940af355bb08659d19cf347a48110f3f812b7f.jpg)
ये Top 10 Bollywood Magazines रखती हैं आपको अप टू डेट
भारत में लोग सिनेमा के दीवाने हैं। लोग सिनेमा जगत से जुड़ी हर छोटी बड़ी ख़बरें सुनना और जानना पसंद करते हैं। कौन सा अभिनेता या अभिनेत्री अगली किस फिल्म में नज़र आने वाले हैं ? तो किस इवेंट पर कौन किस अंदाज़ में नज़र आया ? किस बॉलीवुड सेलेब के बीच चल रही है कोल्ड वॉर ? तो कौन हो रहा है प्यार का शिकार ? ये तमाम ख़बरे भारत में लोग बड़े ही चाव से पढ़ते हैं। और बॉलीवुड की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी मसालेदार ख़बर आप तक पहुंचाती हैं वो मैगज़ीन या पत्रिकाएं जो अपनी पैनी नज़र इंटरटेनमेंट जगत के कोने-कोने पर गड़ाए रखती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की उन्हीं टॉप 10 मैगज़ीन(Top 10 Bollywood Magazines) के बारे में बताने जा रहे हैं।
1. Filmfare
/mayapuri/media/post_attachments/a6c47e5d625300486c49e57505dccd4604986a0cc14b183721abb06155260fbe.jpg)
Source - Free Download PDF Magazines
फिल्मफेयर मैगज़ीन अंग्रेज़ी भाषा में छपने वाली पत्रिका है। जिसे लोग बड़े ही चाव से पढ़ते हैं। इस बॉलीवुड मैगज़ीन के फ्रंट पेज पर दिखने का ख्वाब हर बॉलीवुड सेलेब ज़रूर देखता है। साल 1952 से इस मैगज़ीन की शुरूआत हुई और तब से लेकर अब तक इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। इस मैगज़ीन में आपको फिल्म जगत, म्यूज़िक इंडस्ट्री और मनोरंजन से जुड़ी हर छोटी बड़ी ख़बर मिलती है। सिर्फ यही नहीं ये हर साल सिनेमा जगत से जुड़ा पॉपुलर फिल्म अवॉर्ड शो भी ओर्गेनाइज़ करती है। जिसे फिल्मफेयर अवॉर्ड(Filmfare Awards) के नाम से जाना जाता है। लिहाज़ा Top 10 Bollywood Magazines की लिस्ट में Filmfare पहले नंबर पर आती है।
2. Vogue
/mayapuri/media/post_attachments/317119377bbf838930e39e461fb16384f906fa574b45ea8a05df9f9cd4efb7af.jpg)
Source - Vogue India
भारत की वॉग मैगज़ीन (Vogue Magazine) भी एक प्रतिष्ठित पत्रिका है जिसे Top 10 Bollywood Magazines लिस्ट में शामिल ज़रूर किया जाता है। वॉग मैगज़ीन में आपको लेटेस्ट फैशन, ब्यूटी, बॉलीवुड सेलेब्स की लाइफ स्टाइल, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े ट्रेंडिंग टॉपिक, सेलिब्रिटीज से जुड़ी हर ख़बर, बॉलीवुड का पार्टी कल्चर, फैशन शो, अपडेट गॉसिप मिलता है। यानि ये मैगज़ीन पूरी तरह से मसाले से भरपूर है। और इसलिए इस मैगज़ीन को लोग खूब चटकारे लेकर पढ़ते हैं।
3. Mayapuri Magazine
/mayapuri/media/post_attachments/8b1a63767651eb96959d6cb3e321e5f2ffd8c25484d159eaf230b4250666639f.jpg)
Source - Magzter
मायापुरी भारत की पहली हिंदी फिल्मी पत्रिका है। जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। मायापुरी मैगज़ीन सबसे पुरानी पत्रिकाओं में से एक है जो 1974 से लगातार अपनी पैठ बनाए हुए है। ये मैगज़ीन फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम ख़बरें अपने पाठकों तक पहुंचाती है। हर सप्ताह प्रकाशित होने वाली इस पत्रिका को Top 10 Bollywood Magazines की लिस्ट में अगर शामिल ना करें तो लिस्ट अधूरी ही रह जाएगी।
4. Forbes Life
/mayapuri/media/post_attachments/1e8d233f852d322ac8d688297ae2e7bb11af9350473365743c41a66048133d65.jpg)
Source - Pinterest
फोर्ब्स मैगज़ीन का ही एक अलग एडिशन है फोर्ब्स लाइफ मैगज़ीन जो सीरीयस ख़बरों से इतर भारतीय मनोरंजन से जुड़ी तमाम ख़बरों को तरजीह देती है। फोर्ब्स लाइफ मैगज़ीन एक तेज़ी से उभरती अंग्रेज़ी पत्रिका है जिसे भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में पढ़ा जाता है। इस मैगज़ीन में बॉलीवुड अपडेट्स, बॉलीवुड सेलेब्स की लाइफ स्टाइल, फूड ट्रैवल, हेल्थ समेत कई विषयों को समाहित किया जाता है। फोर्ब्स लाइफ मैगज़ीन को लोग खूब पसंद करते हैं।
5. Femina
/mayapuri/media/post_attachments/d55fc076f56c87487c9a611fd45d100405c6de027580fb845ad55d499c2a4070.jpg)
&tbnid=Oij-z1RFwDhRmM&vet=1&docid=xd_FCjdR-XjP_M&w=960&h=1200&itg=1&q=Femina+Magazine+2020&source=sh/x/im'>twitter
फेमिना को भी बॉलीवुड की टॉप 10 मैगज़ीन(Top 10 Bollywood Magazines) में शामिल किया जाता है। लेकिन ये केवल महिला प्रधान मैगज़ीन है जिसमें बॉलीवुड की फीमेल सेलेब्रिटी और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को ही शामिल किया जाता है। फिल्मफेयर मैगज़ीन की तर्ज पर ये पूरी दुनिया में प्रकाशित होने वाली मैगज़ीन है। जो सालों से कॉम्पीटिशन की रेस में अपनी जगह बनाए हुए है। इसी के नाम पर एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट फेमिना मिस इंडिया(Femina Miss India) भी हर साल ओर्गेनाइज़ किया जाता है।
6. Verve
/mayapuri/media/post_attachments/9138652b3215e55ebacae9fb14023b56c0871d283863b375e492c30abeb9e468.jpg)
&tbnid=5pVE0w05j_AhjM&vet=1&docid=WVVPiH8ADZ5lQM&w=916&h=1200&itg=1&q=Verve+Magazine+magazine+2020+india&source=sh/x/im'>twitter
Femina की ही तरह Verve भी एक वूमेन मैगज़ीन(Women Magazine) है जो महिलाओं से संबंधित तमाम टॉपिक पर खुलकर बात करती है। इस मैगज़ीन में लाइफ स्टाइल, फैशन, ड्रेसिंग, सेलेब्रिटी, इंडियन मॉडल, फिल्म इंडस्ट्री की नाइट लाइफ की बात की जाती है। ये भी Top 10 Bollywood Magazines में से एक है।
7. Man’s World
/mayapuri/media/post_attachments/30ce4737528932f1321a12b847d02d6691bd54cfbc419cd5f1d7d1058db89498.jpg)
Source - Man's World India
ऊपर हमने जिन मैगज़ीन की बात की है वो कई सालों पुरानी है लेकिन अगर इस सदी की किसी लेटेस्ट मैगज़ीन की बात करें तो उसमे Man’s World Magazine टॉप पर आती है। साल 2000 से प्रकाशित होने वाली इस मैगज़ीन ने बहुत ही जल्द बॉलीवुड की टॉप 10 मैगज़ीन(Top 10 Bollywood Magazines) में जगह बना ली है। इस लाइफ स्टाइल मैगज़ीन में फिटनेस, कार, कपड़ों, ब्रांड, सेलेब्रिटी रिलेशनशिप, लेटेस्ट इंडियन फैशन और सिनेमा से जुड़ी हर छोटी बड़ी ख़बर प्रकाशित होती है। ये मैगज़ीन खासतौर से मेल सेलेब्रिटी पर आधारित है।
8. Cosmopolitan
/mayapuri/media/post_attachments/14732e3462fec3b98de467f95d464100e1f31fd5a8a252e1c7b3b8207a891662.jpg)
Source -iscoopboye blogspot
इंडिया टुडे ग्रुप की Leading Magazine Cosmopolitan भी काफी चर्चित पत्रिका है। जिसकी रीडरशिप भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। Cosmopolitan खासतौर से वूमेन मैगज़ीन है। जिसमें सेलेब्रिटी रिलेशनशिप, उनकी लाइफ स्टाइल, फैशन, ब्यूटी, म्यूज़िक, करियर से जुड़ी तमाम ख़बरें शामिल की जाती हैं। Top 10 Bollywood Magazines में इसे ज़रूर शामिल किया जाता है।
9. Elle
/mayapuri/media/post_attachments/04fb2922476ee59e001a779ec13ec18a54e18357258137d9ed8f92d422141da0.jpg)
Source - dgtl-craft
दूसरी मैगज़ीन की तरह ही Elle का सर्कुलेशन भी काफी अच्छा है। भारत में इसे खूब पढ़ा जाता है खासतौर से बॉलीवुड की तमाम तरह की गॉसिप के लिए। बॉलीवुड सेलेब्स से जुड़ी हर छोटी बड़ी ख़बर इस मैगज़ीन में प्रमुखता से प्रकाशित की जाती है यही कारण है कि लोग इस मैगज़ीन को खूब पसंद करते हैं। बॉलीवुड की तमाम अपडेट्स इस मैगज़ीन से हासिल की जाती है। यही कारण है कि ये Top 10 Bollywood Magazines की लिस्ट में शामिल है।
10. Stardust
/mayapuri/media/post_attachments/ef4bfbb19e38818d55971aba7f29b3256561e162feb72eaa04554579dcd14be5.jpg)
Source - HawtCelebs
फिल्मफेयर के बाद Top 10 Bollywood Magazine की लिस्ट में नाम आता है स्टारडस्ट मैगज़ीन का। जो महीने में एक बार छपती है वो भी हिंदी और अग्रेज़ी दोनों ही भाषाओं में। साल 1951 में शुरू हुई ये मैगज़ीन फिल्म इंडस्ट्री का एक पॉपुलर अवॉर्ड शो भी ओर्गेनाइज़ करती है। जिसे स्टारडस्ट अवॉर्ड(Stardust Awards) के नाम से जाना जाता है। इस मैगज़ीन में आपको फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट्स के साथ म्यूज़िक, इंटरटेनमेंट, न्यू मूवी रिलीज़, शो टाइम के बारे में पूरी जानकारी मिलती है। स्टारडस्ट मैगज़ीन सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि छोटे पर्दे से जुड़ी हर ख़बर को भी फॉलो करती है।
और पढ़ेंः Dabboo Ratnani Calender 2020 : किस अंदाज़ में नज़र आए बॉलीवुड सितारे, देखें तस्वीरें
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/24/cover-2664-2025-10-24-21-48-39.png)