Imdb Rating के अनुसार जानें अभी तक की दस सबसे बेहतरीन Biopic Films

author-image
By Hasmine saifi
New Update
Imdb Rating के अनुसार जानें अभी तक की दस सबसे बेहतरीन Biopic Films

बॉलीवुड में फिल्मों की कहानियां बड़ी रोचक होती है। कभी फिल्म की कहानी रोमांटिक होती है, तो कभी कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित होती है। सच्ची घटनाओं पर बनी फिल्म को Biopic Film कहा जाता है। इन फिल्मों में किसी विशेष यानी पॉपुलर व्यक्ति के जीवन सघर्ष को दिखाया जाता है। आइए जानें ऐसी ही 10 Biopic Films के बारे में, जिन्हें Imdb Rating के अनुसार सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है और दर्शकों द्वारा ज्यादा पसंद की गई है।

1. सचिन ए बिलियन ड्रीम्स (8.6)

Imdb Rating के अनुसार जानें अभी तक की दस सबसे बेहतरीन Biopic Films

किक्रेट के गॉड कहे जानें वाले सचिन तेंदुलकर के जीवन पर आधारित फिल्म “सचिन - ए बिलियन ड्रीम्स” में सचिन के बचपन से लेकर किक्रेट के गॉड बनने तक की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म में सचिन का किरदार खुद सचिन तेंदुलकर ने ही निभाया है। इस फिल्म को जेम्स एर्स्किन ने निर्दशित किया था। इस फिल्म को Imdb के अनुसार 8.6 रेटिंग मिली है।

2. फिल्म दंगल (8.4)

Imdb Rating के अनुसार जानें अभी तक की दस सबसे बेहतरीन Biopic Films

अभिनेता आमिर खान की फिल्म “दंगल” एक बायोपिक फिल्म है। इस सच्ची घटना पर आधारित फिल्म को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया है। इस फिल्म में रेसलर महावीर सिंह फोगट और उनकी दो बेटियों के कोमन्वेल्थ गेम्स में भारत को पहली बार गोल्ड मैडल दिलाने के उनके सघर्ष की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म को डायरेक्टर नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। Imdb ने इस फिल्म को 8.4 रेटिंग दी है।

3. फिल्म भाग मिल्खा भाग (8.2)

Imdb Rating के अनुसार जानें अभी तक की दस सबसे बेहतरीन Biopic Films

अभिनेता फरहान अख्तर की फिल्म “भाग मिल्खा भाग” भी एक बेहतरीन धमाकेदार बायोपिक फिल्म है। यह फिल्म फ्लाइंग सिख कहे जाने वाले मिल्खा सिंह की कहानी पर आधारित है जिसमें देश के विभाजन के दौरान उनके जीवन के विकट हालातों को दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया। इस फिल्म को लोगों द्वारा बेहद पसंद किया गया। इस फिल्म को Imdb ने 8.2 रेटिंग दी है। इस फिल्म मे एक्टर फरहान अख्तर के साथ एक्ट्रेस सोनम कपूर नजर आई थी।

4. फिल्म पान सिंह तोमर (8.2)

Imdb Rating के अनुसार जानें अभी तक की दस सबसे बेहतरीन Biopic Films

पान सिंह तोमर एक डकैत, भारतीय सैनी और एथलीट थें। सेना से रिटायर होने के बाद वह चंबल की घाटी के बहुत बड़े डाकू भी बने थे। पान सिंह तोमर के जिदंगी के इस सफर को “पान सिंह तोमर” फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म की कहानी दर्शकों को बहुत दिलचस्प लगी। फिल्म में अभिनेता इरफान खान ने पान सिंह तोमर का किरदार निभाया। इसी के साथ फिल्म को Imdb के अनुसार 8.2 की रेटिंग मिली है।

5. फिल्म शाहिद (8.2)

Imdb Rating के अनुसार जानें अभी तक की दस सबसे बेहतरीन Biopic Films

2012 में आई बायोपिक फिल्म “शाहिद” कमाल की फिल्म थी। इस फिल्म में वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता शाहिद आज़मी की स्टोरी को दिखाया गया है। फिल्म में राजकुमार राव शाहिद आजमी के किरदार में नजर आए थे। फिल्मी को Imdb के अनुसार 8.2 रेटिंग मिली है। इस बेहतरीन बायोपिक फिल्म डायरेक्टर हंसल मेहता ने निर्दशित किया गया।

6. द लेजेंड ऑफ भगत सिंह (8.1)

Imdb Rating के अनुसार जानें अभी तक की दस सबसे बेहतरीन Biopic Films

फिल्म “द लेजेंड ऑफ भगत सिंह” क्रांतिकारी स्‍वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जीवान पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में उनकी देश के लिए शहादत को दिखाया गया है। फिल्म  2002 में रिलीज हुई थी। फिल्म मे अभिनेता अजय देवगन ने भगत सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म को Imdb  के अनुसार 8.1 रेटिंग मिली है।

7. फिल्म संजू (7.8)

Imdb Rating के अनुसार जानें अभी तक की दस सबसे बेहतरीन Biopic Films

फिल्म “संजू” अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित बायोपिक फिल्म है। फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया था। इस फिल्म सभी दर्शकों के दिल को जीता। फिल्म को Imdb के अनुसार 7.8 रेटिंग मिली है। फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया।

8. एम० एस० धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (7.7)

Imdb Rating के अनुसार जानें अभी तक की दस सबसे बेहतरीन Biopic Films

एम एस धोनी का टीम इंडिया के कप्तान बनने का सफर आसान नही था। उनकी इस “एम एस धोनी” बॉयोपिक फिल्म में उनके बेहतरीन कप्तान बनने की कहानी को दिखाया गया। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और कियारा आडवाणी, दिशा पाटनी, और अनुपम खेर जैसे कलाकार नजर आए थें। फिल्म को Imdb के अनुसार 7.7 रेटिंग मिली है।

9. फिल्म जोधा अकबर (7.6)

Imdb Rating के अनुसार जानें अभी तक की दस सबसे बेहतरीन Biopic Films

फिल्म जोधा अकबर ऐतिहासिक घटना पर बनी एक बायोपिक फिल्म थी। इस फिल्म में मुगल शासक अकबर और रानी जोधा की सच्ची प्रेम कथा को दिखाया गया। इस फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था। फिल्म में ऋतिक रोशन अकबर के किरदार में नजर आए थें वहीं दूसरी तरफ ऐश्वर्या राय बच्चन रानी जोधा के किरदार में नजर आई थी। Imdb के अनुसार  फिल्म 7.6 रेटिंग मिली है।

10. फिल्म बैंडिट क्वीन (7.6)

Imdb Rating के अनुसार जानें अभी तक की दस सबसे बेहतरीन Biopic Films

Imbd रेटिंग के अनुसार बैंडिट क्वीन भी बेहद शानदार बायोपिक फिल्म है। फिल्म क्राइम और ड्रामा का मिश्रण है। इस फिल्म में फूलन देवी एक खतरनाक डाकू कैसे बनी और जेल में छुट्टी मिलने के बाद वह कैसे राजनेता बनी, उनकी इन जीवन की विकट परिस्थितियों को इस फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया। Imdb के अनुसार फिल्म को 7.6 रेटिंग मिली। फिल्म 1994 में रिलीज हुई थी।

आगे पढ़े- ये देखकर आप भी सोचेगें मैनें एक ही शादी क्यों की?

Latest Stories