लॉकडाउन में उर्वशी रौतेला कर रहीं कड़ी मेहनत, 80 किलो वजन से किया वर्कआउट

author-image
By Sangya Singh
New Update
लॉकडाउन में उर्वशी रौतेला कर रहीं कड़ी मेहनत, 80 किलो वजन से किया वर्कआउट

घर में रहकर खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं उर्वशी रौतेला

उर्वशी रौतेला बॉलीवुड में अपनी बोल्डनेस और फिटनेस के लिए पहचानी जाती हैं। वो खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहती हैं। अब लॉकडाउन के दौरान भी वो खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। हाल ही में उर्वशी रौतेला का वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो 80 किलो के वजन के साथ वर्कआउट कर रही हैं।

80  किलो वजन के साथ किया वर्कआउट

बता दें कि उर्वशी रौतेला ने वर्कआउट वीडियो खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, '80 किलोग्राम (176.37) ग्लूट थ्रस्ट। पॉजिटिव माइंडसेट। मुश्किल समय को पीछे धकेल आगे बढ़ने के बाद आपको सबसे अच्छे परिणाम मिलेंगे।' इस वीडियो में आप खुद देखिए कैसे उर्वशी 80 किलो वजन के साथ वर्कआउट कर रही हैं। उर्वशी के इस वीडियो पर कई सेलेब्स ने भी कमेंट किया है।

वर्कफ्रंट की बात करें, तो उर्वशी रौतेला की फिल्म वर्जिन भानुप्रिया ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में कॉलेज जाने वाली एक कंजर्वेटिव लड़की की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म में गौतम गुलाटी, अर्चना पूरन सिंह, डेलनाज ईरानी और राजीव गुप्ता मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। हाल ही में उर्वशी ने बताया था कि लॉकडाउन में वो अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। वो घर काकाम करने के साथ ही किताबें भी पढ़ती हैं। इस बीच वो किसीसे भी नहीं मिल रही हैं।

ये भी पढ़ें- सुनिए वाजिद खान का आखिरी ऑडियो मैसेज, मीका सिंह से कहा था- मेरे लिए दुआ करो

Latest Stories