मशहूर एक्ट्रेस निम्मी का निधन, ऋषि कपूर और महेश भट्ट ने दी श्रद्धांजलि

author-image
By Sangya Singh
New Update
मशहूर एक्ट्रेस निम्मी का निधन, ऋषि कपूर और महेश भट्ट ने दी श्रद्धांजलि

गुज़रे ज़माने की बेहतरीन अदाकारा थीं निम्मी

गुज़रे ज़माने की मशहूर एक्ट्रेस निम्मी का निधन हो गया। उनकी उम्र 88 साल थी और वो मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती थीं। वह कुछ समय से बीमार थीं। निम्मी का अंतिम संस्कार आज होगा। बता दें, कि निम्मी को राज कपूर की पहली खोज माना जाता है। राज कपूर ने फिल्म 'बरसात' में उन्हें पहला रोल दिया था। फिल्म हिट होने के बाद उनके पास फिल्मों के ऑफर्स की लाइन लग गई। निम्मी आरके फैमिली के काफी करीब थीं।

आरके फैमिली के काफी करीब थीं निम्मी

एक्ट्रेस निम्मी के निधन के बाद कई बॉलीवुड कलाकारों ने अपनी-अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी, साथ ही उनके निधन पर दुख भी जताया। बॉलीवुड फिल्म निर्माता महेश भट्ट  ने एक्ट्रेस निम्मी के निधन को लेकर ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस को गुड बाय भी कहा।

एक्ट्रेस निम्मी के निधन पर दुख जताते हुए महेश भट्ट ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आप अपने दिल को भले ही इच्छा से जीत सकते हैं, लेकिन आखिरी में आप मौत से धोखा खा जाते हैं। हाथ जोड़कर अलविदा निम्मी जी।' महेश भट्ट के अलावा बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर ने भी ट्वीट किया, जिसने सबका खूब ध्यान खींचा।

ऋषि कपूर ने एक्ट्रेस निम्मी के निधन पर अपने ट्वीट में लिखा, 'बॉबी को उसके प्रीमियर पर रिलीज होने पर ढेर सारा आशीर्वाद देने के लिए बहुत धन्यवाद। आप आरके परिवार का हिस्सा थीं। बरसात आपकी पहली फिल्म थी। अल्लाह आपको जन्नत नसीब करे। आमीन।'

कई फिल्मों में किया था काम

बता दें कि एक्ट्रेस निम्‍मी को 'उड़न खटोला', 'आन', 'भाई-भाई', 'मेरे महबूब' और 'पूजा के फूल' में निभाए गए उनके किरदारों के लिए याद किया जाता है। निम्मी  ने 1950 से लेकर 1960 के दशक में अपनी हिंदी फिल्मों के लिए खूब नाम कमाया।

ये भी पढ़ें- लॉकडाउन में घर बैठे देखिए पंकज त्रिपाठी की बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज

Latest Stories