विराट-अनुष्का इस तरह कर रहे बिहार, असम के बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद, किया ट्वीट

author-image
By Sangya Singh
New Update
विराट-अनुष्का इस तरह कर रहे बिहार, असम के बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद, किया ट्वीट

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने की बिहार और असम के बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बिहार और असम के बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए आर्थिक मदद की है। विराट ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि वो और अनुष्का शर्मा तीन ऐसे ऑर्गेनाइजेशन को डोनेट कर रहे हैं, जो बाढ़-पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। आपको बता दें कि अबतक बिहार और असम में बाढ़ से काफी लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग बेघर भी हो चुके हैं।

विराट कोहली ने ट्विटर पर लिखा, 'हमारा देश अभी कोविड-19 महामारी से जूझ रहा है, इस बीच बिहार और असम के लोग बाढ़ से भी जूझ रहे हैं, इससे कई लोगों की जिंदगी पर बुरा असर पड़ा है। हम बिहार और असम के लोगों के लिए प्रार्थना करते रहेंगे। मैं और अनुष्का ने प्लेज लिया है कि हम जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे, इन तीन ऑर्गेनाइजेशन की मदद करते हुए, जो बाढ़ पीड़ितों के लिए शानदार काम कर रहे हैं। अगर आपको भी सही लगे तो आप भी इन ऑर्गेनाइजेशन्स के जरिए इन राज्यों के लोगों की मदद कर सकते हैं।'

कोविड-19 महामारी के लिए भी डोनेट कर चुके हैं विराट-अनुष्का

विराट ने अपने ट्वीट में इस मैसेज के साथ उन तीन ऑर्गेनाइजेशन्स का नाम भी बताया है, उनमें से एक 'रैपिड रिस्पॉन्स' है, दूसरा 'एक्शन एड इंडिया' और तीसरा 'गूंज' है। अगर आप भी बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद करना चाहते हैं, तो इन ऑर्गनाइजेशन की जरिए आप भी मदद कर सकते हैं। बता दें, कि इससे पहले भी विराट और अनुष्का कोविड-19 महामारी को लेकर भी डोनेशन कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ ने बॉलीवुड डांसर्स की मदद के लिए डोनेट की 100 राशन किट्स

Latest Stories