/mayapuri/media/post_banners/807f19d1d21decf034eff041b7355179a190ce17272da7665588b776816c1e7d.jpg)
एक्टर रणबीर कपूर ने स्टेज पर ऐश्वर्या राय की यूं उतारी थी नकल, देखिए थ्रौबैक वायरल वीडियो
दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शुमार बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और 1999 में युक्ता मुखी ने इस खिताब को अपने नाम किया था। बता दे कि बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने ऐश्वर्या राय और युक्ता मुखी की जीत के पलों को स्टेज पर दोबारा से क्रिएट किया था। दरअसल रणबीर कपूर का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है जो 2017 मिस इंडिया मुकाबले के दौरान का है, जिसमें वह दिखा रहे हैं कि जीत के बाद ऐश्वर्या राय और युक्ता मुखी के एक्सप्रेशंस कैसे थे।
ऐश्वर्या राय की उतारी थी नकल
एक्टर रणबीर कपूर के इस वीडियो में उनके साथ स्टेज पर करण जौहर और रितेश देशमुख भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनसे मिस इंडिया खिताब जीतने वाली विनर्स की तरह एक्टिंग करने के लिए कहा जाता है। इस रणबीर कपूर हूबहू उन्हीं की तरह एक्टिंग करते हैं। रणबीर कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और यह थ्रोबैक वीडियो एक बार फिर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स :
अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'ब्रह्मस्त्र' है जिसमें वह अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। यह एक सुपरहीरो मूवी बताई जा रही है, वैसे भी रणबीर कपूर की इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार चल रहा है। इसके इलावा कबीर सिंह के निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी की अगली फिल्म डेविल में रणबीर कपूर का नाम लगभग फाइनल ही माना जा रहा है। जब से ये बात सामने आई है तभी से फैंस को फिल्म में रणबीर कपूर के फाइनल होने की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
ये भी पढ़ें– कंगना रनौत ने अब इस मशहूर कॉस्टयूम डिजाइनर पर साधा निशाना, लगाए ये गंभीर आरोप