क्या शेखर कपूर का ट्वीट खोलेगा सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी का राज़?

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
क्या शेखर कपूर का ट्वीट खोलेगा सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी का राज़?

सुशांत सिंह राजपूत के अशांत मन की वजह जानते थे शेखर कपूर, ट्वीट से उठे सवाल

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत चले गए और पीछे छोड़ गए रोते बिलखते परिजन, निराश फैंस और कुछ सुलगते सवाल। कि आखिर उन्हें ऐसा क्या दुख था कि 34 साल की उम्र में ही उन्होने इतना बड़ा कदम उठा लिया। कहीं से भी इन सवालों के जवाब नहीं मिल रहे लेकिन इस बीच शेखर कपूर का ट्वीट बॉलीवुड से लेकर सुशांत के फैंस के ही नहीं बल्कि पुलिस तक के कान खड़े कर रहा है।

जी हां...सुशांत की मौत के 24 घंटे के बाद निर्देशक शेखर कपूर ने एक ऐसा ट्वीट किया है जिसे पढ़कर लोग हैरान हो रहे हैं।

जानें क्या है शेखर कपूर का ट्वीट

रविवार दोपहर ढाई बजे ख़बर आई कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस ख़बर को जिसने भी सुना वो सन्न रह गया। वहीं अब सुशांत की मौत के अगले दिन निर्देशक शेखर कपूर ने एक हैरान करने वाला ट्वीट किया है। उन्होने लिखा -

‘मैं जानता था कि तुम किस दर्द से गुजर रहे थे। मैं जानता था उन लोगों की कहानी, जिन्होंने तुम्हें इतनी बुरी तरह निराश किया कि तुम मेरे कांधे पर रोया करते थे। काश मैं पिछले 6 महीनों में तुम्हारे आस-पास रह पाता, काश तुम मुझसे बात कर पाते। तुम्हारे साथ जो हुआ वो तुम्हारा नहीं, बल्कि उन लोगों के कर्मों का फल है। #SushantSinghRajput'

आखिर ऐसा क्या जानते हैं शेखर कपूर

ऐस में शेखर कपूर का ट्वीट कई सवालों को जन्म दे रहा है। कि आखिर वो ऐसा क्या जानते थे। क्या हुआ पिछले कुछ महीनों में सुशांत के साथ? आखिर किन लोगों की बात कर रहे हैं शेखर कपूर? ज़ाहिर है उनके पास कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं। यकीनन कुछ बड़ा हुआ तभी तो सुशांत शेखर के कंधे पर सिर रखकर रोए भी। लेकिन जो भी हुआ था क्या वो सुशांत की ज़िदगी और उसके अपनों से भी बड़ा था। ये सवाल इस मौके पर भले ही दर्द देने वाला हो लेकिन उतना ही लाज़िमी भी है। क्योंकि सुशांत चले गए हैं एक ऐसी दुनिया में जहां से अब वो कभी लौट के नहीं आ सकते। और ना ही उन तक जा सकती है उनके अपनों की वो ‘आह’ जो अब उनके परिजनों के दिलों से टीस बनकर निकल रही है।

और पढ़ेंः इन बॉलीवुड सेलेब्स को डिप्रेशन की आई थीं ख़बरें, लेकिन तनाव से जूझे, लड़े और आखिर मे जीत की हासिल

Latest Stories