/mayapuri/media/post_banners/e6ed5d152d105fae125a5fcd40ab5b65e75519a7b8c8a7f2757fdb3c3e8312c6.jpg)
वर्ल्ड बुक डे के मौके पर जानें किताबों पर आधारित फिल्में, जो रहीं सुपरहिट
आज पूरी दुनिया वर्ल्ड बुक डे मना रहा है। यानि किताबों के प्रति अपने प्यार को ज़ाहिर करने का दिन। और सिनेना जगत भी किताबों को लेकर अपना प्यार समय समय पर ज़ाहिर करता रहा है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नोवेल पर आधारित फिल्में बनती रही हैं। यानि नोवेल की कहानियों पर उन फिल्मों को बड़े पर्दे पर फिल्माया जा चुका है।
/mayapuri/media/post_attachments/a74ba347afc0cde2d7dd2bdb12028f14455eccfdf50c6ce60116b5bc98eaa4f0.jpg)
भारत में लोग फिल्मों के दीवाने हैं। और इसीलिए फिल्में बनाने वालों के लिए ज़रूरी होता है कि वो अपने दर्शकों को नया और ताज़ा कंटेंट उपलब्ध करवाए। इसीलिए बॉलीवुड की कई फिल्मों में कंटेंट किताबों से भी लिया गया है। नोवेल पर आधारित फिल्में कई हैं जिनके बारे में आज वर्ल्ड बुक डे पर हम चर्चा करेंगे।
वर्ल्ड बुक डे पर जानें नोवेल पर आधारित फिल्में
1. गाइड
/mayapuri/media/post_attachments/e36950d9f299eb8f4840a0ee20254cd624d744deb1babadb6a6aa26d06a42af3.jpg)
देवानंद की ये फिल्म साल 1965 में रिलीज हुई थी। जो मशहूर लेखर आर के नारायण के फेमस उपन्यास 'द गाइड' पर आधारित थी। इस फिल्मों में देवानंद और वहीदा रहमान की जोड़ी नज़र आई थी। और ये फिल्म इतनी बड़ी हिट हुई कि इसे कई पुरस्कार भी मिले। हालांकि फिल्म का क्लाइमेक्स किताब से मिलता जुलता नहीं है।
2. देवदास
/mayapuri/media/post_attachments/ed78c5a7b8b245ea03fd32fce600e7ab02d7bc3e6ee0a7b19834cf781f14a2fe.jpg)
गाइड से पहले 1955 में आई देवदास। जिसमें दिलीप कुमार लीड रोल में थे। ये फिल्म भी शरतचंद चट्टोपध्याय के मशहूर नोवेल पर आधारित थी। और इस फिल्म के लिए दिलीप कुमार को आज भी याद किया जाता है। 2002 में इसी किताब पर आधारित एक और फिल्म बनी थी जिसमें शाहरुख खान ने मुख्य रोल निभाया था। यानि आपके पास दो दो च्वाइस है। आज वर्ल्ड बुक डे पर आप अपनी पसंद से कोई भी फिल्म देख सकते हैं।
3. ओमकारा
/mayapuri/media/post_attachments/e507120df170e7439ab0be53adfd3779c7c500c8e58cb7d6a5e6b87edbfa460e.jpg)
नोवेल पर आधारित फिल्में जो बनीं उनमें साल 2006 में आई ओमकारा भी शामिल है।। जो काफी हिट रही थी। ये फिल्म उपन्यासकार शेक्सपियर के ‘ओथेलो’ पर आधारित थी। इस फिल्म में कई स्टार्स नज़र आए थे। अजय देवगन, विवेक ओबरॉय, सैफ अली खान, करीना कपूर, कोंकणा सेन शर्मा इन सभी ने अपने अभिनय से इस फिल्म को यादगार बना दिया।
4. परिणीता
/mayapuri/media/post_attachments/8b2e64bc9ca801be7f9cd9219bc1c146ab9058ddde0368b8604350e45b91aac7.jpg)
लगता है शरतचंद चट्टोपाध्याय बॉलीवुड निर्देशकों की पहली पसंद रहे हैं। इनके लिखे केवल देवदास पर ही नहीं बल्कि परिणीता पर भी फिल्म बनाई जा चुकी है। जो साल 2006 में रिलीज़ हुई थी। ये उपन्यास 1914 में आया था। और इस पर बनी फिल्म में विद्या बालन, सैफ अली खान और संजय दतत् नज़र आए थे।
5. हैदर
/mayapuri/media/post_attachments/9dd883e873ffcfeb6c247575bb7ffebd7a5a7c5138e2083d28c6df7d5aa02799.jpg)
शाहिद कपूर की हैदर भी शेक्सपियर के नॉवेल 'हैमलेट' पर आधारित थी। जिसमें शाहिद कपूर की एक्टिंग के लिए उनकी काफी सराहना की गई थी। इस फिल्मों को साल 2014 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। हालांकि फिल्में के कुछ हिस्से नॉवेल से अलग लगते हैं।
6. 3 इडियट्स
/mayapuri/media/post_attachments/a2cf4a168cba69b0ffaec5a8bc29832bff1e092d682631400242880df6f9060e.jpg)
बॉलीवुड की ये फिल्म चेतन भगत के नॉवेल फाइव प्वाइंट्स समवन पर बेस्ड थी। जिसमें आमिर खान ने मेन रोल निभाया था। इसके अलावा फिल्म में आर माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर भी थीं। फिल्म काफी हिट हुई थी और आज भी ये लोगों को काफी पसंद आती है।
7. हाफ गर्लफ्रेंड्स
/mayapuri/media/post_attachments/a4f723d29372fb16f433843944c085148a5aa247c39bee051975a04fca660d64.jpg)
साल 2017 में रिलीज़ हुई हाफ गर्लफ्रेंड को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था। ये फिल्म भी चेतन भगत के एक और नॉवेल हाफ गर्लफ्रेंड से ही इंस्पायर है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल में थे।
8. 7 खून माफ
/mayapuri/media/post_attachments/dfacd01a1ff456d06c849904dfab02fc6fa358a66595b813bacedd5b5165c587.jpg)
किताब 'सुसैन सेवेन हस्बैंड' जिसे रस्किन बॉन्ड ने लिखा था उसी पर आधारित फिल्म बनाई गई, 7 खून माफ। इस फिल्म का निर्देशन किया था विशाल भारद्वाज ने। फिल्म में मुख्य भूमिका प्रियंका चोपड़ा ने निभाई थी। ये फिल्म बेहद ही अलग सब्जेक्ट पर बेस्ड थी।
9. लुटेरा
/mayapuri/media/post_attachments/5acc1c830f5811f02a58f56f6d0d35241350f3502be1674b70fd39b4dcc0c92c.jpg)
ओ हेनरी की नोवेल द लास्ट लीफ पर आधारित ये फिल्म पीरीयड रोमांटिक ड्रामा थी। जिसका निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है। फिल्म बेहद ही अलग विषय पर थी और दिल को छूने वाली भी। इस वर्ल्ड बुक डे ये फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए।
10. पिंजर
/mayapuri/media/post_attachments/c1d5a2f1e0fe8c12c27cc02e0b89ce85a3a2fe1389093c628b2a54caf2aba03c.jpg)
कई साल पहले आई उर्मिला मातोंडकर की पिंजर तो याद है ना। ये फिल्म भारत की मशहूर लेखिका अमृता प्रीतम द्वारा लिखे नोवेल पिंजर पर आधारित है। और यही फिल्म का टाइटल भी रखा गया। फिल्म भारत विभाजन के दौरान की समस्या को दर्शाती है। ये फिल्म बेहद शानदार है।
ये तो महज़ हमने 10 फिल्में ही आपको बताई हैं इसके अलावा भी लिस्ट काफी लंबी है। तो फिर देर किस बात की आज वर्ल्ड बुक डे पर बेहतरीन मौका है इन शानदार फिल्मों को देखने का।
और पढ़ेंः हॉलीवुड मूवी “The Intern” का बनेगा हिंदी रीमेक, ऋषि कपूर और दीपिका होंगे मेन लीड
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/03/cover-2661-2025-10-03-18-55-14.png)