WWE रेसलर जॉन सीना ने रणवीर सिंह को बना दिया 'स्टोन कोल्ड सिंह' , तो एक्टर ने दिया ये रिएक्शन

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
WWE रेसलर जॉन सीना ने रणवीर सिंह को बना दिया 'स्टोन कोल्ड सिंह' , तो एक्टर ने दिया ये रिएक्शन

जॉन सीना ने इंस्टाग्राम पर शेयर की रणवीर सिंह की तस्वीर , एक्टर ने कुछ यूँ दिया रिएक्शन

भारत में Wwe रेसलर, मॉडल और एक्टर जॉन सीना की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। जॉन सीना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और बॉलीवुड में भी काफी इंट्रेस्ट रखते हैं। ज्यादा वक्त नहीं बीता है जब जॉन सीना ने 'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट आसिम रियाज के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। अब सीना ने रणवीर सिंह का एक मजेदार फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो जॉन और रणवीर सिंह के फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है।

जॉन सीना ने रणवीर सिंह को बना दिया 'स्टोन कोल्ड सिंह'

WWE रेसलर जॉन सीना ने रणवीर सिंह को बना दिया

Source - Instagram

Wwe रेसलर जॉन सीना ने रणवीर सिंह का एक फोटोशॉप किया हुआ फोटो शेयर किया है जिसमें उन्होंने रणवीर को 'स्टोन कोल्ड सिंह' का नाम दिया है। दरअसल इस फोटो में रेसलर स्टोन कोल्ड और रणवीर सिंह के लुक्स को मिला दिया गया है। रणवीर का यह फोटो फिल्म 'पद्मावत' के खिलजी वाले लुक का है। जॉन सीना के इस फोटो को शेयर करते ही फैन्स और बॉलीवुड के रिएक्शन आना तो लाजिमी था।

रणवीर ने भी दिया रिएक्शन

WWE रेसलर जॉन सीना ने रणवीर सिंह को बना दिया

Source - Instagram

रणवीर सिंह की नजर में जॉन सीना की यह फोटो नहीं आए ऐसा हो ही नहीं सकता है। रणवीर ने इस तस्वीर को लाइक करते हुए कमेंट में एक लाफिंग इमोजी शेयर किया है। और फैंस भी इस पोस्ट पर अपने रिएक्शन दे रहे है।

जॉन सीना अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते आए हैं। जॉन जब भी कभी अपने इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट शेयर करते हैं तो कैप्शन में कुछ भी नहीं लिखते हैं।

वर्क फ्रंट :

रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म '83' रिलीज के लिए तैयार है लेकिन कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में इस फिल्म की रिलीज टाल दी गई है। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणवीर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं इस फिल्म में दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी देव के किरदार में दिखाई देंगी। अब तो बस फैंस को इस फिल्म की रिलीज का इंतज़ार है।

ये भी पढ़ें– अदा शर्मा ने कोरोना वायरस को लेकर किया दावा, कहा- अब लोगों में आएगा ये बड़ा बदलाव

Latest Stories