/mayapuri/media/post_banners/d8fc716896f652387a7c2384badfad88853fbc06800826ad2fb2026f1a4ba8e5.jpg)
करीम मोरानी की दोनों बेटियों का कोरोना टेस्ट निकला नेगेटिव
कोरोना वायरस के कहर से इस समय पूरी दुनिया जूझ रही है। कोरोना वायरस की वजह से अबतक कई हॉलीवुड स्टार्स की मौत हो चुकी है। इस बीच कई बॉलीवुड सेलेब्स के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबरें आईं हैं। सबसे पहले बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी, लेकिन सारे टेस्ट नेगेटिव होने के बाद अब वो ठीक होकर घर वापस आ गईं हैं। वहीं, हाल ही में फिल्म प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी जोआ मोरानी के भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई, लेकिन अब बताया जा रहा है कि उनके सभी टेस्ट नेगेटिव हैं और वो ठीक होकर घर वापस लौट आईं हैं।
दोनों बहनों का टेस्ट नेगेटिव
बता दें, कि जोआ मोरानी के साथ उनकी बहन शजा मोरानी का भी कोरोना टेस्ट हुआ, लेकिन अब दोनों बहनों का कोरोना टेस्ट नेगेटिव निकला और वो दोनों अब अपने घर पर हैं। हाल ही में जोआ मोरानी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक सेल्फी पोस्ट की है, जिसके बैकग्राउंड में हॉस्पिटल का स्टाफ दिखाई दे रहा है। फोटो शेयर करते हुए जोआ मोरानी ने कैप्शन में लिखा है, अपने वॉरियर्स को अलविदा कहने का समय आ गया है। मैं उन्हें हमेशा अपनी प्रार्थनाओं में याद रखूंगी। अलविदा आईसीयू। अब घर जाने का समय है।
दोनों को थी सर्दी और कफ की शिकायत
इससे पहले जोआ मोरानी की बहन शजा ने भी अपने एक पोस्ट में डॉक्टर्स और अपने करीबियो का शुक्रिया अदा किया था। आपको बता दें कि 15 मार्च को जोआ मोरानी रजास्थान से मुंबई लौटीं थीं। उन्हें सर्दी और कफ की शिकायत थी, जो 14 दिन बीत जाने पर भी ठीक नहीं हुई। इसके अलावा उनकी बहन शजा भी कुछ समय पहले श्रीलंका से लौटीं थीं और उन्हें भी सर्दी और कफ की शिकायत थी। इसके बाद दोनों बहनों के साथ-साथ पूरे परिवार को कोरोना टेस्ट हुआ। फिलहाल, अब दोनों बहनें ठीक हैं और घर वापस आ गईं हैं।
ये भी पढ़ें- कृति खरबंदा को कोरोना के लक्षण देख लगा था डर, बोलीं- नहीं मिली टेस्ट किट