Advertisment

गौ भारत भारती सर्वोत्तम सम्मान-2020 सम्पन्न

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
गौ भारत भारती सर्वोत्तम सम्मान-2020 सम्पन्न
महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी के हाथों गौ भारत भारती सर्वोत्तम सम्मान- 2020 का आयोजन राज भवन के वेंकेट हॉल में सम्पन्न हुआ।
समारोह के छठें वार्षिक आयोजन में सार्थक सिनेमा के लिए यह सम्मान दिया गया रायपुर (छत्तीसगढ़) के मशहूर, चिकित्सक, समाज सेवी- फिल्मकार डॉ. अजय सहाय को।
शरद राय

सिनेमा उद्योग से अभिनेता सुरेश ओबेरॉय के लिए उनके पुत्र विवेक ओबेरॉय को यह सम्मान दिया गया

गौ भारत भारती सर्वोत्तम सम्मान-2020 सम्पन्न
समारोह में डॉ. सहाय के अलावा सिनेमा उद्योग से अभिनेता विवेक ओबेरॉय तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों से चुने गए लोगों को राज्यपाल ने सम्मानित किया।
माननीय राज्यपाल कोश्यारी ने इस अवसर पर कहा कि 'गंगा गीता और गायत्री' भारत के मूलमंत्र हैं। हमारे देश मे गौ माता के सम्मान की परंपरा है। वह कोरोना जैसी बीमारी के संदर्भ में बोले कि यह बीमारी अभी गयी नहीं है।
संकट खत्म नही हुआ है।अभी तक हम इसका ठीक से सामना किए हैं, आगे भी करने की जरूरत है। राज्यपाल ने जिन लोगों को सम्मानित किया उनमे कोरोना के वारियर भी थे।
सम्मानित नामों में श्री राजेश मेहता, शामराव बाबर,डॉ. नवनाथ दुधाल,एसपी सेन, अजय भट्टाचार्य, सिनेमा उद्योग से अभिनेता सुरेश ओबेरॉय के लिए उनके पुत्र विवेक ओबेरॉय को यह सम्मान दिया गया।
अपने सामाजिक व चिकित्सकीय कार्यों के साथ साथ सिनेमा में सार्थक- योगदान के लिए डॉ, अजय सहाय को  वर्ष 2020 के लिए गौ भारत भारती के सर्वोत्तम सम्मान से नवाजा गया।
छत्तीसगढ़ - रायपुर और वहां के सुदूर इलाकों में अपनी सेवाएं देने वाले  डॉ. सहाय पेशे से वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ हैं।उनको कुछ दिन पहले ही मुम्बई ग्लोबल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।
दादा साहब फाल्के अकेडमी तथा फाउंडेशन अवार्ड भी उनको मिल चुका है। वह कोरोना की इस महामारी में रातदिन मरीजों के सम्पर्क में रहे हैं।
रायपुर स्थित सहाय हॉस्पिटल के वह मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।आपने विभिन्न मेडिकल व नॉन मेडिकल विषयों में दो दर्जन से ज्यादा डिग्रीयां, डिप्लोमा व फेलोशिप्स हासिल की है जिनमे डबल पीएचडी व कला एवं सिनेमा के लिए डी लिट की उपाधियां भी शामिल हैं।
निहायत ही शांत, सरल व सौम्य व्यक्तित्व के धनी प्रो. डॉ. अजय सहाय ने अबतक एक हज़ार से ज्यादा स्वास्थ्य - शिविरों एवं छः सौ से ज्यादा मेडिकल सेमिनारों का आयोजन किया है।
वह एक मोटिवेटर , शिक्षाविद, साहित्यकार व मानवाधिकार के लिए समर्पित जीवन जीते हैं।
अभिनय व फ़िल्म से जुड़े रहना  डॉ. सहाय का जुनून है। वह 200 से ज्यादा प्रेरणादाई विषयों पर शार्ट फिल्में, अलबम, नृत्य- नाटिका, वृतचित्रों में अभिनय किए हैं तथा उनको निर्मित- निर्देशित किए हैं।
भ्रूण हत्या पर उनकी शार्ट फ़िल्म 'लाडली', कुष्ठ रोग पर आधारित 'कसक', शिक्षा अभियान पर 'नौकरानी', ऐडस/ एचआइ वी पर आधारित ' अधूरा प्रेम' राष्ट्रीय स्तर पर  बार बार प्रक्षेपित -चर्चित फिल्में रही हैं।
इनकी हर फिल्म सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करनेवाली रही है।
स्वच्छ भारत अभियान पर इनकी निर्मित निर्देशित एक लघु फ़िल्म ' परिवर्तन' को डीडी किसान चैनल पर बार बार प्रसारित किया गया है।
2018 में छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय शार्ट फ़िल्म फेस्टिवल में नारी प्रतारणा पर आधारित उनकी फिल्म ' कैसे बताऊँ' को सर्व श्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिल चुका है।
'गौ भारत भारती सर्वोत्तम सम्मान 2020' का यह छठें वर्ष का सफल आयोजन था। समापन के पूर्व माननीय राज्यपाल  कोश्यारी ने सभी मेहमानों का उत्साहवर्धन किया।
संजय अमान ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह व शाल  देकर उनका सम्मान किया।
इवेंट की कुछ तस्वीरें :
गौ भारत भारती सर्वोत्तम सम्मान-2020 सम्पन्न
Advertisment
Latest Stories