महाराष्ट्र के राज्यपाल माननीय भगत सिंह कोश्यारी के हाथो सम्मानित हुए "मायापुरी" के पत्रकार शरद राय। फिल्मकार कुमार राज, पत्रकार शत्रुघ्न प्रसाद, कालिदास पांडे और 17 लोगों का हुआ सम्मान

New Update
महाराष्ट्र के राज्यपाल माननीय भगत सिंह कोश्यारी के हाथो सम्मानित हुए "मायापुरी" के पत्रकार शरद राय। फिल्मकार कुमार राज, पत्रकार शत्रुघ्न प्रसाद, कालिदास पांडे और 17 लोगों का हुआ सम्मान

-मायापुरी प्रतिनिधि

26 मार्च 2022 (मुम्बई)। महाराष्ट्र के राज्यपाल महामहिम भगत सिंह कोश्यारी के हाथों राजभवन में  ''राष्ट्रीय सेवा सम्मान' की ट्रॉफी प्रदान की गई। 'मायापुरी'' के पत्रकार श्री शरद राय को लंबे समय की पत्रकारिता के लिए एमिनेंट फ़िल्म जर्नलिस्ट के रूप में सम्मानित किया गया। गऊ भारत भारती (गौ रक्षक सेवा ट्रस्ट, मुम्बई) ने अपने सातवें वर्ष में प्रवेश किया है और यह उनका दूसरा पुरस्कार समारोह था। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री तरुण राठी और कई विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित रहे।पुरस्कार समारोह में देश भर से चुनाव करके करीब 20 से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मान से नवाजे लोगों में पत्रकार शत्रुघ्न प्रसाद, झारखंड के एडवोकेड- पत्रकार कालिदास पांडे, फिल्मकार कुमार राज के अलावा अलग अलग क्षेत्रों से आए हुए विशिष्ट कार्य से जुड़े लगभग 20 लोग महामहिम राज्यपाल के हाथों सम्मानित किए गए। राज्यपाल महोदय ने अपने संक्षिप्त संबोधन में गाय की महत्ता का विशेष उल्लेख किया। कार्यक्रम के संचालक थे- विकास कपूर । गऊ भारत भारती के संपादक व ट्रस्टी श्री संजय शर्मा 'अमान' ने  सभी आए हुए मेहमानों को धन्यवाद किया और कहा कि प्रतिभावों को सम्मानित करने का उनका यह प्रयास आगे भी सतत जारी रहेगा।

publive-image

Latest Stories