दूरदर्शन के बाद अब स्टार प्लस पर रामायण का होगा प्रसारण, जानें कब से कितने बजे होगा टेलीकास्ट

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
दूरदर्शन के बाद अब स्टार प्लस पर रामायण का होगा प्रसारण, जानें कब से कितने बजे होगा टेलीकास्ट

बढ़ती पॉपुलैरिटी और डिमांड के चलते स्टार प्लस पर रामायण दिखाने का लिया गया है फैसला

लॉकडाऊन के दौरान जब प्रभु श्री राम की गाथा को दूरदर्शन पर दिखाने का फैसला लिया गया तो लोग खुशी से झूम उठे। और जैसा सोचा था वैसी ही तस्वीर सामने नज़र आई। लोगों ने रामायण को देखा, इसे समझा और अपने भीतर आत्मसात किया। वहीं इसी पॉपुलैरिटी और दर्शकों की भारी डिमांड के बाद अब इसे दोबारा प्रसारित किया जा रहा है लेकिन इस बार दूरदर्शन पर नहीं बल्कि स्टार प्लस पर रामायण का टेलीकास्ट होगा।

जी हां….दूरदर्शन के बाद रामायण को स्टार प्लस चैनल पर दिखाने का फैसला लिया गया है। प्रसारण किस दिन से और कितने बजे होगा। इसकी पूरी जानकारी हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको दे रहे हैं।

उत्तर रामायण के समापन के बाद होगा शुरू

दूरदर्शन के बाद अब स्टार प्लस पर रामायण का होगा प्रसारण, जानें कब से कितने बजे होगा टेलीकास्ट

फिलहाल दूरदर्शन पर इन दिनों उत्तर रामायण प्रसारित हो रही है जो रात 9.30 बजे आती है। शो में इस समय अश्वमेघ यज्ञ का सीन चल रहा है। जिसमे जल्द ही लव कुश और उनके पिता प्रभु श्री राम का आमना सामना होगा। और सीता एक बार फिर अपने स्वामी से मिल पाएंगी। उत्तर रामायण बस एक से दो एपिसोड में खत्म होने वाली है। और जैसे ही ये खत्म होगी, स्टार प्लस पर रामायण का प्रसारण दोबारा से कर दिया जाएगा।

स्टार प्लस पर किस तारीख को किस समय रामायण होगी ऑन एयर

ख़बर है कि दूरदर्शन पर उत्तर रामायण के समाप्त होने के बाद 4 मई से स्टार प्लस पर रामायण का टेलीकास्ट शुरू होगा। वो भी रात ठीक 9.30 बजे। इसमें अभिनेता अरुण गोविल ने श्री राम और दीपिका चिखलिया ने माता सीता का रोल निभाया था। जबकि लक्ष्मण के किरदार में सुनील लहरी नज़र आए थे।

टीआरपी में नंबर 1 रामायण री-टेलीकास्ट के दौरान भी बना चुका है रिकॉर्ड

दूरदर्शन के बाद अब स्टार प्लस पर रामायण का होगा प्रसारण, जानें कब से कितने बजे होगा टेलीकास्ट

हैरानी की बात ये है कि लॉकडाऊन के बीच जब से रामानंद सागर की रामायण का टेलीकास्ट दूरदर्शन पर हुआ है तभी से वो टीआरपी रेटिंग में टॉप पर बना हुआ है। जिसके चलते दूरदर्शन की चांदी हो गई है। वहीं री-टेलीकास्ट के दौरान रामायण ने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।  16 अप्रैल को रामायण का जो एपिसोड टेलीकास्ट हुआ उसे दुनियाभर में 7 करोड़ 70 लाख लोगों ने देखा। और इसी के साथ ये शो दुनियाभर में एक दिन में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया।

और पढ़ेंः दूरदर्शन पर पुराने शोज़ / पॉपुलेरिटी से रॉयल्टी का उठा मुद्दा, कई कलाकारों ने की प्रॉफिट में हिस्सेदारी की मांग

Latest Stories