रामायण-महाभारत के बाद दूरदर्शन पर अब जल्द ही होगा श्री कृष्णा का प्रसारण

author-image
By Sangya Singh
रामायण-महाभारत के बाद दूरदर्शन पर अब जल्द ही होगा श्री कृष्णा का प्रसारण
New Update

रामायण-महाभारत के बाद अब होगा श्री कृष्णा का प्रसारण

देशभर में जबसे लॉकडाउन हुआ है, तबसे दूरदर्शन पर पुराने शो का प्रसारण किया जा रहा है। लोग घर बैठे इन पुराने शोज को देखना पसंद कर रहे हैं। अब तक रामायण-महाभारत समेत कई पुराने टीवी शोज का प्रसारण किया जा चुका है। यहां तक कि पुराने टीवी शोज के लिए दूरदर्शन ने डीडी रेट्रो के नाम से एक नया चैनल भी लॉन्च किया है। इन पुराने शोज की वजह से डीडी की टीआरपी ने भी कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। वहीं, अब इन शोज की लिस्ट में एक और नया नाम भी जुड़ गया है। वो है श्री कृष्णा। जानकारी के मुताबिक, जल्द ही दूरदर्शन पर श्री कृष्णा का प्रसारण भी शुरु होने वाला है।

प्रसार भारती ने दी जानकारी

दूरदर्शन पर श्री कृष्णा के प्रसारण की जानकारी प्रसार भारती ने एक ट्वीट करके दी है। प्रसार भारती ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा, जल्दी आ रहा है दूरदर्शन पर श्री कृष्णा। इसके साथ ही #StayHome भी लिखा है। प्रसार भारती ने अपने इस ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें श्री कृष्ण की लीलाओं को दिखाया गया है। आपको बता दें कि इस जानकारी के बाद से दर्शक भी दूरदर्शन पर श्री कृष्णा के प्रसारण को लेकर बहुत खुश हैं। बहुत लोग इस ट्वीट में अपने कमेंट्स भी दे रहे हैं।

पहली बार 1993 में हुआ था प्रसारण

आपको बता दें कि पॉप्युलर टीवी शो श्री कृष्णा सबसे पहले साल 1993 में दूरदर्शन के मेट्रो चैनल पर प्रसारित हुआ था। इसके बाद फिर साल 1996 में इसे दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाने लगा। उस दौर में इस टीवी शो को लोगों ने खूब पसंद किया था। रामायण और महाभारत की तरह ही इस शो के लिए भी लोग घंटों पहले टीवी के सामने बैठकर इंतजार करने लगते थे। इसी वजह से रामायण और महाभारत की तरह लोगों ने इस शो की भी डिमांड की। जिसे ध्यान में रखते हुए दूरदर्शन ने इसका प्रसारण दोबारा करने का फैसला लिया।

ये भी पढ़ें- अजय देवगन की फिल्म रेड के सीक्वल पर काम शुरु, अब होगा एक और बड़ी रेड का खुलासा

#doordarshan #Ramayana #रामायण #mahabharata #दूरदर्शन #Shree Krishna #Shri Krishna #श्री कृष्णा #महाभारत #Shree Krishna Doordarshan #Shree Krishna Doordarshan Telecast #Shri Krishna Doordarshan #श्री कृष्णा दूरदर्शन #श्री कृष्णा दूरदर्शन टेलिकास्ट #श्री कृष्णा दूरदर्शन पर प्रसारित
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe