Roadies 2020: जब ऑडिशन में पहुंचे ‘भाई लैंड करा दे’ वाले विपिन, तो देखिए कैसा था निखिल, प्रिंस और रफ्तार का रिएक्शन

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
Roadies 2020: जब ऑडिशन में पहुंचे ‘भाई लैंड करा दे’ वाले विपिन, तो देखिए कैसा था निखिल, प्रिंस और रफ्तार का रिएक्शन
Roadies 2020 के ऑडिशन में ‘भाई लैंड करा दे’ वाले विपिन पहुंचे तो उछल पड़े  निखिल, प्रिंस और रफ्तार

और ये हम आसमान की ऊचाईयों पर...चारों तरफ कोहरा ही कोहरा....कोहरा ही कोहरा है.....ये लाइनें जब भी हम सुनते हैं तो हंसी खुद ब खुद आ जाती है। 2019 की वायरल वीडियो का अगर भविष्य में कभी ज़िक्र होगा तो पैराग्लाइडिंग वाले ‘भाई लैंड करा दे’ वाला वीडियो टॉप पर आएगा। 2019 में आया ये वीडियो सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ और लोगों ने इसे सबसे ज्यादा देखा। वहीं इस वीडियो वाले विपिन साहू जब रोडीज़ 2020 के ऑडिशन(Roadies 2020 Audition) पर पहुंचे तो हंगामा तो होना ही था। और हुआ भी कुछ ऐसा ही। MTV Roadies ने अपने इंस्टाग्राम पर इसका एक छोटा सा वीडियो भी शेयर किया है जो अब काफी वायरल हो रहा है।

क्या है वीडियो में?

इस दिनों रोडीज़ 2020(Roadies 2020) के ऑडिशन चल रहे हैं। लिहाज़ा अपने अंदर छिपी प्रतिभा दिखाने के लिए ‘भाई लैंड करा दे’ वाले विपिन साहू भी इस ऑडिशन में पहुंचे। वहां पहुंचकर जब उन्होने अपना परिचय दिया और बताया कि लोग मुझे ‘लैंड करा दे वाला भाई’ या ‘पैराग्लाइडिंग वाला भाई’ के नाम से जानने हैं तो उनके ऐसा कहते ही गैंग लीडर निखिल चिनप्पा, प्रिंस नरूला और रफ्तार गो अपनी सीट पर उछल पड़े और विपिन की और भागने लगे। भागते- भागते वो उनके डायलॉग्स भी बोलते नज़र आ रहे हैं। रफ्तार कहते हैं कि 2019 तुम्हारे नाम हो गया। ये छोटी सी वीडियो MTV Roadies ने अपने इस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है।

साल 2019 में वायरल हुए वीडियो से चर्चा में आए थे विपिन साहू

बीते साल 2019 में ये वीडियो सामने आया था। और ये इतना फनी था कि देखते ही देखते वायरल हो गया। इस वीडियो में विपिन साहू पैराग्लाइडिंग कर रहे हैं। लेकिन शुरूआत में ही वो इतना डर जाते हैं कि उनकी बातों और उनके रिएक्शन पर लोगों ने खूब ठहाके लगाए थे। पैराग्लाइडिंग करते हुए उनका डर, उनका अजीब सा कराहना और इंस्ट्रक्टर के साथ उनकी बातचीत ने उन्हे रातों रात स्टार बना दिया था। इस वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट किए थे तो वहीं कई मीम्स भी बने। अगर आपने अब तक ये वीडियो नहीं देखा है तो आपको यकीनन इसे देखना चाहिए।

आज से MTV  पर शुरू हो रहा है रोडीज़ का नया सीज़न

आपको बता दें कि MTV Roadies 2020(MTV Roadies 2020) का नया सीज़न आज से शुरू हो रहा है। 15 फरवरी को शाम 7 बजे से MTV पर ये रियलिटी शो आप देख सकेंगे। पिछले सीज़न की तरह इस सीज़न में भी रणविजय महागुरू के रूप में हैं। वहीं निखिल चिनप्पा(Nikhil Chinapa), रफ्तार गो(Raftar), प्रिंस नरूला(Prince Narula) और नेहा धूपिया(Neha Dhupia)इस शो के गैंग लीडर्स हैं। वहीं अब शो के पूरे एपिसोड में पता चलेगा कि पैराग्लाइडिंग वाले विपिन साहू की लैन्डिंग Roadies 2020 पर हो पात है या नहीं।

और पढ़ेंः Bigg Boss 13 Winner : फिनाले शुरू, पारस छाबड़ा ने छोड़ा शो तो ये कंटेस्टेंट कम वोटिंग के चलते घर से बाहर, देखें Latest Updates

Latest Stories