/mayapuri/media/post_banners/0e3c6c68d138879f12ea9b10301f5b20773dab6f7dcf6d91c30e43347aebfabf.jpg)
आज है मशहूर कॉमिक एक्टर चार्ली चैपलिन की बर्थ एनिवर्सरी
चार्ली चैपलिन एक ऐसा नाम हैं, जिन्हें पर्दे पर देखने मात्र से ही किसी के चेहरे पर भी हंसी आ जाती है। चैर्ली चैपलिन का पूरा नाम सर चार्ल्स स्पेंसर चैपलिन है, जो पूरी दुनिया में चार्ली चैपलिन के नाम से मशहूर हैं। आज चार्ली चैपलिन का बर्थडे है। चार्ली चैपलिन की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर हम आज आपको बताएंगे, उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
/mayapuri/media/post_attachments/73e6bcc2ec624d4dcc9f2e1cc2bef2d1708ac4456234486ce5eb286686e025d6.jpg)
Source: Biography
5 साल की उम्र में किया पहला स्टेज शो
महान कॉमिक एक्टर चार्ली चैपलिन का जन्म 16 अप्रैल 1889 को इंग्लैंड के वॉलवर्थ में हुआ था। उन्होंने बचपन से ही लोगों को हंसाना शुरु कर दिया था और महज 5 साल की उम्र में ही अपना पहला स्टेज शो किया था। उनका उनका बचपन बहुत ही मुश्किलों में गुजरा। उनकी मां हैना चैपलिन और पिता चार्ल्स स्पेंसर चैपलिन सीनियर म्यूजिक हॉल में गाते और अभिनय करते थे।
/mayapuri/media/post_attachments/abb49816b689766ff0b931281766ca0e6ddd8b2cc447dd90cc5abbdd34377f33.jpg)
Source: Marketingbanda
होनहार म्यूजीशियन भी थे
चार्ली चैपलिन सिर्फ एक कॉमेडियन ही नहीं, बल्कि एक होनहार म्यूजीशियन भी थे। उन्होंने अपने जीवन के 75 साल संगीत के लिए काम किया। जब चार्ली 5 साल के थे, तभी बीमारी के चलते एक स्टेज शो के दौरान उनकी मां आवाज चली गई और फिर वो कभी गा नहीं सकीं। तभी कॉन्सर्ट के मैनेजर ने 5 साल के छोटे से चार्ली को स्टेज पर खड़ा कर दिया। छोटे से इस बच्चे ने अपनी मासूम सी आवाज में स्टेज पर खड़े होकर अपनी मां ही गाना गाया। जिससे वहां मौजूद लोग बहुत खुश हुए।
/mayapuri/media/post_attachments/0031315aaf350921f98677b742f9d431a78451c39f36ddbe99194a57f123667f.jpg)
Source: Decider
शव हो गया था चोरी
उनके बारे में एक किस्सा ये भी बताया जाता है कि उनके मरने के बाद उनका शव चोरी हो गया था। चार्ली चैपलिन ने 88 साल की उम्र में 1977 को 25 दिसंबर के दिन यानी क्रिसमस के दिन इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन के बाद उनका शव चोरी कर लिया गया और उसके बदले में उनके परिवार से फिरौती मांगी गई। फिर 11 हफ्ते बाद उनका शव मिला। बता दें कि टाइम मैगजीन के कवर पर जगह पाने वाले पहले एक्टर चार्ली चैपलिन के जीवन पर अबतक 82 फिल्में बन चुकी हैं।
ये भी पढ़ें- क्या मिस इंडिया फिनाले में सुष्मिता सेन का गाउन पर्दे के कपड़े से बना था ?
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/11/07/cover-2666-2025-11-07-21-07-03.png)