एकता कपूर के शो Naagin 5 First Look ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली , हिना खान और दीपिका कक्कड़ के फैंस में लगी होड़

author-image
By Chhaya Sharma
एकता कपूर के शो Naagin 5 First Look ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली , हिना खान और दीपिका कक्कड़ के फैंस में लगी होड़
New Update

Naagin 5 First Look के बाद फैन्स ने सुझाया हिना खान और दीपिका कक्कड़ का नाम , वायरल हो रही हैं एडिट फोटोज़

एकता कपूर के सबसे चर्चित टीवी शो 'नागिन' के पांचवें सीजन को लेकर कई तरह की खबरें काफी दिनों से सुनने को मिल रही हैं। एकता कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ये बात शेयर की थी नागिन-4 खत्म होने वाला है और यह भी कहा कि वे जल्द ही नागिन 5 का निर्माण शुरू करेंगी। वहीं, इन सबके बीच टीवी सीरीज Naagin 5 First Look का पहला लुक रिलीज होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक एकता कपूर या बालाजी टेलीफिल्‍म्‍स की ओर से कुछ भी स्‍पष्‍ट नहीं किया गया है।

Naagin 5 First Look में नहीं देखा एक्ट्रेस का चेहरा

इस फर्स्ट लुक ( Naagin 5 First Look) से बिल्कुल स्पष्ट नहीं है कि कौन एक्ट्रेस लीड रोल करने वाली है। नाम तो दीपिका कक्कड़ का जोरों पर चल रहा है लेकिन सोशल मीडिया पर हिना खान की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

दरअसल, हाल ही में 'नागिन 5' का पहला लुक बता कर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें पुराने मंदिर और उसके सामने तपस्या करती एक महिला दिखाई दे रही है। इस महिला का चेहरा नहीं दिख रहा है। इंस्‍टाग्राम पर naagintv_series नाम के एक अकाउंट ने 'नागिन 5' के फर्स्ट लुक की एक तस्‍वीर शेयर की है। ये तस्‍वीर मुक्‍ता ढोंढ़ की इंस्‍टा स्‍टोरी से है। मुक्‍ता 'नागिन 4' की क्रिएटिव डायरेक्‍टर हैं।

एकता कपूर के शो Naagin 5 First Look ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली , हिना खान और दीपिका कक्कड़ के फैंस में लगी होड़

फैंस कर रहे हैं फोटो वायरल

एकता कपूर के शो Naagin 5 First Look ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली , हिना खान और दीपिका कक्कड़ के फैंस में लगी होड़

Source - Instagram

वैसे जब से एकता कपूर ने इस शो के नए सीजन की घोषणा की है तब से ही लीड एक्ट्रेस के लिए हिना खान का नाम सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है। फैंस मांग कर रहे हैं कि कोबरा नागिन के रूप में हिना खान ही फिट रहेंगी।

हिना के नाम को सुझाने वाले संदेश एकता कपूर को भारी तादाद में किए जा रहे हैं। एक फैन ने लिखा है 'केवल हिना खान ही इस शो को अगले स्तर पर ले जा सकती हैं।' एक ने कहा 'हिना खान ही बेस्ट लीड हैं'।

एकता कपूर के शो Naagin 5 First Look ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली , हिना खान और दीपिका कक्कड़ के फैंस में लगी होड़

एकता कपूर के शो Naagin 5 First Look ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली , हिना खान और दीपिका कक्कड़ के फैंस में लगी होड़

Source - Instagram

ऐसा नहीं है कि दीपिका कक्कड़ के फैन्स चुप बैठे हैं। वो भी दीपिका के नाम को आगे कर रहे हैं। दीपिका के फैंस लगातार उनकी तस्वीरों को एडिट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि एकता लंबे समय से दीपिका के साथ काम करने को उत्सुक थीं।

वैसे यह तय है कि एकता कपूर के लिए दोनों में से एक नाम चुनना काफी कठिन होने वाला है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नागिन 5 में इन दोनों एक्ट्रेसस में से कौन इस सीजन की लीड एक्ट्रेस होंगी।

और पढ़ेंः चट शादी,पट तलाक…कुछ ऐसा था इन Bollywood Celebs के प्यार का बंधन

#Hina Khan #hina khan fans #naagin 5 promo #deepika kakar fans #deepika kakar in naagin 5 #ekta kapoor serial naagin 5 #ekta kapoor serials #hina khan in naagin 5 cast #naagin 4 cast #naagin 5 actress #naagin 5 cast #naagin 5 cast name nd images #Naagin 5 First Look #naagin 5 instagram #naagin 5 news
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe