KKK11: आज से शुरू होगा डर और डेयर का बेटल, ये रहे शो के कंटेस्टेंट की पूरी लिस्ट

KKK11: आज से शुरू होगा डर और डेयर का बेटल, ये रहे शो के कंटेस्टेंट की पूरी लिस्ट
New Update

फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी की फिल्मों का फैंस जितना इंतजार करते हैं, उतना ही एडवेंचर पर आधारित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का इंतजार करते हैं। यह शो 13 सेलेब्रिटी के साथ ग्यारहवें सीज़न के साथ वापस आ गया है।

इस साल शो की टैगलाइन 'डर वर्सेज डेयर' है। KKK11 कलर्स टीवी पर 17 जुलाई को रात 9:30 बजे टीवी पर टेलीकास्ट होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस साल मई में, रोहित शेट्टी के साथ पूरी टीम रियलिटी शो की शूटिंग के लिए केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका गए थे। शूट से तस्वीरें और वीडियो पहले ही इंटरनेट पर सामने आ चुके हैं और प्रशंसकों को उत्साहित कर रहे हैं।

जैसा कि खतरों के खिलाड़ी 11 आज (17 जुलाई) से शुरू हो रहा है, आइए एक नजर डालते हैं उन सेलेब्रिटी पर जो शो में हिस्सा लेने वाले हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी

सीरियल ये है मोहब्बतें से लोकप्रियता हासिल करने वाली दिव्यांका शो का हिस्सा होंगी। उनके फैंस बेसब्री से उन्हें स्टंड करते देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

अर्जुन बिजलानी

कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होने वाले सीरियल नागिन से सुर्खियां बटोरने वाले अभिनेता अर्जुन बिलजानी शो में दिखाई देंगे।

आस्था गिल

अपने गाने से लोगों का दिल जीतने वाली सिंगर आस्था गिल को स्टंड करते हुए देखने के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं।

राहुल वैद्य, निक्की तंबोली और अभिनव शुक्ला

बिग बॉस 14 फेम ये तीनों कंटेस्टेंट को शो बिग बॉस हाउस में काफी बार लड़ते देखा गया है। अब देखना है कि ये शो खतरों के खिलाड़ी में क्या कमाल दिखाते हैं।

विशाल अदित्य सिंह

विशाल की तारीफ तो खुद रोहित शेट्टी ने की है। उनके प्रोमो वीडियो में एक के बाद एक स्टंड करते देखा जा सकता है।

अनुष्का सेन

एक्ट्रेस और सोशल मीडिया सेंसेशन अनुष्का सेन सभी कंटेस्टेंट में सबसे छोटी है लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है।

वरुण सूद

एमटीवी के ऐडवेंचर शो रोडिज में उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन दिया था। उनके लिए खतरों के खिलाड़ी 11 में स्टंड करना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा।

श्वेता तिवारी

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी भी शो पर स्टंड करती दिखेंगी। बिग बॉस की विनर रह चुकी श्वेता को स्टंड करते देखाना दिलचस्प होगा।

सौरभ राज जैन

सीरियल में अपने रोल के लिए पहचान बनाने वाले अभिनेता सौरभ ने आखरी वक्त पर शो के लिए हाँ कहा था।

महक चहन

महक शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं। अब शो पर वो अपना डेयरिंग साइड दिखाने के लिए तैयार है।

सना मकबुल

सीरियल इस प्यार को क्या नाम दू, कितनी मोहब्बत है में काम कर चुकी सना अब  पर स्टंड करते दिखेंगी।

#colors #KKK11
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe