जानें क्यों तीन बार सुसाइड की कोशिश की थी महाभारत की द्रौपदी यानि ‘रूपा गांगुली’ ने?

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
जानें क्यों तीन बार सुसाइड की कोशिश की थी महाभारत की द्रौपदी यानि ‘रूपा गांगुली’ ने?

महाभारत की द्रौपदी ने तीन बार की थी अपनी जान लेने की कोशिश…

90 के दशक में जब रामायण और महाभारत का प्रसारण हुआ था तब इंटरनेट और सोशल मीडिया जैसी कोई चीज़ नहीं थी। लिहाज़ा इसके इन किरदारों को निभाने वाले एक्टर्स के बारे में लोगों को सिर्फ उतना ही पता होता था जितना कि अखबारों में छपता था या टीवी पर दिखता था। लेकिन अब टेक्नोलॉजी के इस दौर में इनके निजी जीवन से लेकर प्रोफेशनल तक कुछ भी किसी से छिपा नहीं है। ऐसें में अब महाभारत की द्रौपदी यानि रूपा गांगुली के निजी जीवन से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

रूपा गांगुली ने निभाया था महाभारत में द्रौपदी का किरदार

जानें क्यों तीन बार सुसाइड की कोशिश की थी महाभारत की द्रौपदी यानि ‘रूपा गांगुली’ ने?

1988 में आई महाभारत की द्रौपदी कोई और नहीं बल्कि रूपा गांगुली थीं। हालांकि पहले ये रोल फिल्म अभिनेत्री जूही चावला को ऑफर हुआ था। लेकिन तभी उनकी फिल्म कयामत से कयामत तक आने वाली थी और वो उसी की शूटिंग में काफी बिज़ी थीं। इसीलिए उन्होने महाभारत के लिए मना कर दिया। उसके बाद ये रोल ऑफर हुआ रूपा गांगुली को। जिन्होने इसमें दमदार अभिनय किया और अपनी एक अलग पहचान बना ली। इसके बाद रूपा गांगुली ने कई फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया लेकिन आज भी उन्हे द्रौपदी के किरदार के लिए ही जाना जाता है।

साल 1992 में शादी..2006 में तलाक

महाभारत सीरियल पहली बार 32 साल पहले टेलीकास्ट हुआ था। लेकिन इतने सालों में इन सीरियल्स की पर्सनल लाइफ को जानने की इच्छा कभी किसी ने नहीं जताई लेकिन अब रीटेलीकास्ट के दौरान इन एक्टर्स की निजी जिंदगी के किस्से भी खुलकर बाहर आने लगे हैं। ऐसा ही एक किस्सा महाभारत की द्रौपदी यानि रूपा गांगुली से भी जुड़ा है। कहा जा रहा है कि इस एक्ट्रेस ने 3 बार खुद की जान लेने की कोशिश की थी। और इसका कारण था उनका दुखी वैवाहिक जीवन। साल 1992 में रूपा गांगुली ने ध्रुबो नाम के शख्स से शादी की थी। लेकिन रूपा गांगुली की पॉपुलेरिटी दोनों की शादी टूटने का मुख्य कारण रही। इसके चलते 2006 में दोनों का तलाक भी हो गया।

तीन बार की थी सुसाइड की कोशिश

जानें क्यों तीन बार सुसाइड की कोशिश की थी महाभारत की द्रौपदी यानि ‘रूपा गांगुली’ ने?

Source - NewsD

तलाक से पहले दोनों के बीच कई बातों को लेकर मनमुटाव बढ़ता गया। धीरे धीरे स्थिति यहां तक आ गई कि महाभारत की द्रौपदी रूपा गांगुली ने सुसाइड जैसा कदम उठाने के बारे में सोच लिया। उन्होने एक नहीं तीन बार खुद की जान लेने की कोशिश की। पहली बार साल 1997 में जब उनके बेटे आकाश का जन्म हुआ और दो बार आकाश के जन्म के बाद। लेकिन हर बार भगवान ने उन्हे बचा लिया। और फिर आखिरकार 2006 में ये रिश्ता खत्म हो गया।

रूपा गांगुली की जिंदगी में आए सिंगर दिब्येंदु

जानें क्यों तीन बार सुसाइड की कोशिश की थी महाभारत की द्रौपदी यानि ‘रूपा गांगुली’ ने?

Source - Free Personal Journal

ध्रुबो से तलाक के बाद रूपा गांगुली की जिंदगी में आए सिंगर दिब्येंदु। जो उनके घर में म्यूज़िक सिखाने आते थे। ध्रुबो से तलाक के बाद रूपा और दिब्येंदु ने साथ रहने का फैसला किया और वो मुंबई आ गए। यहां वो दोनों लिव इन में रहने लगे। खास बात ये थी कि दिब्येंदु रूपा गांगुली 13 साल छोटे थे। लेकिन बाद में वो दोनों भी अलग हो गए।

और पढ़ेंः पहले जूही चावला को ऑफर हुआ था महाभारत की द्रौपदी का किरदार….फिर रूपा गांगुली का हुआ चयन

Latest Stories