जब रियल लाइफ में भी महाभारत के दुर्योधन पुनीत इस्सर से नफरत करने लगे थे लोग

author-image
By Sangya Singh
New Update
जब रियल लाइफ में भी महाभारत के दुर्योधन पुनीत इस्सर से नफरत करने लगे थे लोग

पुनीत इस्सर को रियल लाइफ में भी पसंद नहीं करते थे लोग

देश में जबसे लॉकडाउन हुआ है, दूरदर्शन ने कई पुराने धारावाहिकों का पुन: प्रसारण शुरु कर दिया है। इन दिनों हर तरफ रामायण और महाभारत की चर्चा चल रही है। हर घर में लोग अपने परिवार के साथ बैठकर ये शोज देख रहे हैं। रामानंद सागर की रामायण और बी आर चोपड़ा की महाभारत को लोग आज भी उतना ही पसंद करते हैं, जितना पहले किया करते थे।

जब रियल लाइफ में भी महाभारत के दुर्योधन पुनीत इस्सर से नफरत करने लगे थे लोग

Source: Indiatvnews

पुनीत इस्सर को असली दुर्योधन समझने लगे थे लोग

आज भी जब लोग अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और दारा सिंह को देखते हैं, तो उन्हें राम, सीता और हनुमान की याद आ जाती है। उसी तरह जब लोग नितीश भारद्वाज को देखते हैं तो उन्हें महाभारत के कृष्ण याद आते हैं, और जब लोग पुनीस इस्सर को देखते हैं, उन्हें महाभारत के दुर्योधन याद आते हैं। लोगों के मन में इन कलाकारों की छवि ऐसी बसी की आज भी लोग उन्हें उसी रूप में याद करते हैं।

दरअसल, इन सभी कलाकारों का करिदार था ही ऐसा कि लोग भूलना चाहें भी तो भुला नहीं सकते। महाभारत के दुर्योधन पुनीत इस्सर की बात करें, तो उनका किरदार था ही ऐसा कि लोग आज भी उन्हें दुर्योधन के रूप में ही पहचानते हैं। महाभारत के दुर्योधन पुनीत इस्सर ने अपने किरदार को इस तरह से निभाया की वो हमेशा के लिए लोगों के दिलों में बस गए। उन्होंने अपने किरदार के लिए कड़ी मेहनत की थी।

जब रियल लाइफ में भी महाभारत के दुर्योधन पुनीत इस्सर से नफरत करने लगे थे लोग

Source: Indianexpress

खाना खिलाने से कर दिया था इनकार

महाभारत के दुर्योधन का किरदार पुनीत इस्सर ने इतनी बखूबी से निभाया था कि रियल लाइफ में भी लोग उन्हें असली दुर्योधन मानते थे। एक किस्सा बताते हुए पुनीत इस्सर ने खुद बताया था कि शूटिंग के दौरान एक महिला ने उनसे कहा था कि वो पांडवों को पांच गांव दे दें। इसी तरह एक और किस्सा भी उन्होंने बताया, जब एक महिला ने उनके लिए खाना परोसने से इनकार कर दिया था।

 पुनीत इस्सर ने बताया कि एक बार एक मारवाड़ी उद्योपति ने अर्जुन और रूपा गांगुली के साथ उन्हें खाने पर बुलाया। लेकिन वहां उन्हें खाना दिया ही नहीं गया। जब पुनीत ने एक महिला से पूछा, तो उसे गुस्से में जवाब दिया कि तुमने पांडवों के साथ बहुत बुरा किया है। इस किस्से को जानने के बाद तो आप भी समझ ही गए होंगे कि लोग पुनीत को रियल लाइफ में भी दुर्योधन मानकर उनसे नफरत करने लगे थे।

ये भी पढ़ें- शूटिंग के दौरान रामायण के हनुमान दारा सिंह ने खानी छोड़ दी थी अपनी ये पसंदीदा चीज

Latest Stories