/mayapuri/media/post_banners/d28a0f4006a944aa8fce93e5da35b67451238a7e40105eea644b0c0bca2eb834.jpg)
छोटे व बड़े पर्दें पर इन कलाकारों ने भगवान शिव का निभाया है किरदार(Mahashivratri 2020)
आज पूरे देश में महाशिवरात्रि(Mahashivratri 2020) मनाई जा रही है। कहते हैं आज ही के दिन भगवान शिव व माता पार्वती का विवाह हुआ था।
शिव यानि पूरे ब्रह्मांड का आधार। आज उन्ही शिव को समर्पित महाशिवरात्रि(Mahashivratri 2020) का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड हो या फिर छोटा पर्दा...दोनों ही जगह भगवान शिव पर आधारित कई सीरीयल्स और फिल्में बनी हैं। जिनमें कई कलाकारों ने ऐसी यादगार भूमिकाएं निभाई कि अब लोग उन्हे शिव के रूप में जानने लगे हैं। कई एक्टर तो फेमस ही सिर्फ इसी एक किरदार के चलते हुए। इन रोल को निभाने से कई कलाकारों को काफी पॉपुलैरिटी मिली है। आज हम उन्ही एक्टर्स की बात करेंगे जिन्होने फिल्मों या सीरीयल्स में शिवजी का रोल निभाया और फिर उस रोल को अमर कर दिया।
1. मोहित रैना(Mohit Raina)
/mayapuri/media/post_attachments/775cf1ff533e704a3a054063cb2a4e3539a91ca8f70b2a76f4bd278d6bb9571b.jpg)
Source - KapanLagi.com
महाशिवरात्रि(Mahashivratri 2020) की बात हो तो मोहित रैना को ज़रूर याद किया ही जाएगा। ‘देवो के देव महादेव’ सीरीयल तो आपको याद ही होगा। इस शो में भगवान शिव की भूमिका निभाने वाले मोहित आज घर – घर में भगवान शिवजी के रूप में ही जाने जाते हैं। इस शो में मोहित ने ऐसा दमदार रोल निभाया कि उन्होने इस किरदार को अमर कर दिया। उन्होने सीधे लोगों के दिलों को छूआ। मोहित एक एक्टर और मॉडल हैं। जिनका ‘देवों के देव महादेव’ टेलीविज़न पर पूरे चार साल(2011-2014) तक चला था।
2. मुकेश सोलंकी(Mukesh Solanki)
/mayapuri/media/post_attachments/c9129c920aaddba9bec090c9c0884ffcda93be3716de88fb92f14c1760e3671d.jpg)
Source - Times of India
सहारा वन पर आने वाले शो ‘गणेश लीला’ को याद कीजिए। भले ही आज चैनल और ये शो बंद हो चुका है लेकिन इस शो से भगवान शिव के रूप में खास पहचान बनाने वाले मुकेश सोलंकी ने अपनी अदाकारी से इस रोल को जीवंत बनाने का पूरा प्रयास किया और उसमें बहुत हद तक उन्हे सफलता भी मिली। महाशिवरात्रि(Mahashivratri 2020) को दिन इस शो की चर्चा अकसर हो ही जाती है।
3. समर जय सिंह(Samar Jai Singh)
/mayapuri/media/post_attachments/8ae5928c994ecfeaf8a9efb1bb1fc5870131ce8777494857d2023b750e7ffa3e.jpg)
Source - Aaj Tak
अगर आपकी उम्र 30 साल से ऊपर है तो 90 के दशक का पॉपुलर सीरीयल ‘ओम नमः शिवाय’(Om Namah Shivay) तो आपने ज़रूर देखा ही होगा। उस वक्त आने वाले रामायण और महाभारत के साथ – साथ ये शो भी काफी चर्चित था। जिसमें समर जय सिंह ने भगवान शिव का अविस्मरणीय किरदार निभाया था। दूरदर्शन पर आने वाले इस शो को लोगों ने बहुत पसंद किया और शिवजी का किरदार निभाने वाले समर जय सिंह को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला था।
4. संतोष शुक्ला(Santosh Shukla)
/mayapuri/media/post_attachments/989b330aff8eed43014425e33d453acc15a51ff34a1e00beb698bcbd9dff7f96.jpg)
Source - Aaj Tak
अभिनेता संतोष शुक्ला भी उन कलाकारों में से एक हैं जिन्होने टीवी पर भगवान शिव का यादगार रोल अदा किया है। ‘जय जय शिव शंकर’ नाम के धारावाहिक में संतोष शुक्ला ने भगवान शिव का रोल अदा किया था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इसी के चलते संतोष शुक्ला भगवान विष्णु, चंद्रकांता के कुंवर वीरेंद्र सिंह जैसे कॉस्ट्यूम ड्रामा और भी कर चुके हैं।
5. रोहित बख्शी(Rohit Bakhshi)
/mayapuri/media/post_attachments/cd95e29eed22c8880cc11b3788bb5c362fec534a98a945c3b7e4432469dc0a17.jpg)
Source - India today
हाल ही में टेलीविज़न पर नज़र आने वाले धारावाहिक ‘सिया के राम’ में शिव का किरदार काफी फेमस हुआ था जिसमें रोहित बख्शी शिवजी के रोल में नज़र आए थे। रोहित बीते साल अर्द्धांगिनी सीरीयल में भी नज़र आए थे। जो भी काफी पॉपुलर हुआ था।
6. सौरभ जैन
/mayapuri/media/post_attachments/e0d87617f5ec2d18ffef269311ca0f3a4e90fab0fca6e7db3bcd3a9a2abc01cd.jpg)
Source - Twitter
‘महाकाली – अंत ही आरंभ है’ सीरीयल में भगवान शिव के रोल में नज़र आने वाले सौरभ जैन भी यादगार भूमिका निभा चुक हैं। इसके अलावा वो महाभारत शो में कृष्ण बने थे और लोगों वे उन्हे इस किरदार में काफी पसंद किया था। फिलहाल वो 'पटियाला बेब्स' में नजर आ रहे हैं।
7. कुशाल पंजाबी
/mayapuri/media/post_attachments/8c5a94d8ac5c739d79076945d80f51f325e34547ff870ccf4de1adcb6133a090.jpg)
Source - cyberspaceandtime
26 दिसंबर, 2019 को आत्महत्या कर दुनिया को अलविदा कहने वाले कुशाल पंजाबी भी उन कलाकारों में से एक है जिन्हे भगवान शिव के रोल के लिए याद किया जाता है। कुशाल पंजाबी ने स्टार भारत के चर्चित शो ‘क्या हाल मिस्टर पांचाल’ में भगवान शिव का रोल निभाया था। हालांकि बाकी शो से अलग ये एक कॉमेडी ड्रामा था लेकिन इसमें कुशाल पंजाबी के रोल को अकसर याद किया जाता है।
8. दारा सिंह
/mayapuri/media/post_attachments/47b6859913b4f2217bcf0c417a0503ef81016e55fed173d171872f34d4c2639b.jpg)
Source - Twitter
बड़े पर्दे पर 1974 में फिल्म आई थी ‘हर-हर महादेव'। जिसमें महादेव यानि भोलेनाथ की भूमिका में नज़र आए थे दारा सिंह। इस रोल के लिए दारा सिंह को आज भी याद किया जाता है। इस फिल्म का एक गाना डबरू वाले बाबा चले ब्याह रचाने तो काफी फेमस हुआ था। जिसे आज भी महाशिवरात्रि(Mahashivratri 2020) के मौके पर लोग जरूर सुनते हैं।
और पढ़ेंः जानिए बॉलीवुड के ऐसे कलाकारों के बारे में जो अपने किरदारों के लिए अधिक जानें जाते है
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/10/cover-2662-2025-10-10-20-51-32.png)