रामायण बजट / एक एपिसोड पर 9 लाख रूपए होते थे खर्च, दूरदर्शन को होती थी 40 लाख रूपए की कमाई

author-image
By Pooja Chowdhary
रामायण बजट / एक एपिसोड पर 9 लाख रूपए होते थे खर्च, दूरदर्शन को होती थी 40 लाख रूपए की कमाई
New Update

फंड के लिए पहले बनाना पड़ा था विक्रम बेताल, रामायण बजट को लेकर ये पूरा किस्सा जानें यहां…

आज घर-घर में कोरोनावायरस के अलावा किसी बात की चर्चा हो रही है तो वो है ‘रामानंद सागर की रामायण’ की। जिसका री टेलीकास्ट दूरदर्शन पर किया जा रहा है। लोग ना केवल इसका हर एपिसोड देख रहे हैं बल्कि इसके बारे में हर फैक्ट इस समय जानने के लिए उत्सुक हैं। ऐसे में हम लेकर आए हैं रामायण बजट का एक किस्सा। जो आप यकीनन नहीं जानते होंगे।

रामायण बजट / एक एपिसोड पर 9 लाख रूपए होते थे खर्च, दूरदर्शन को होती थी 40 लाख रूपए की कमाई

Source - Zee News

रामायण कैसे बनी, इसमें कितने लोगों ने काम किया, कौन कौन किस किस रोल को निभाता था, शूटिंग के दौरान के किस्से, कितने बजट में बनकर तैयार हुई रामायण... जैसे ना जाने कितने सवाल हैं जो लोग ‘रामानंद सागर की रामायण’ के लिए पूछ रहे हैं और इनके फैक्ट्स जानने के लिए बेहद ही उत्सुक हैं। आज हम इन्ही सवालों में से एक का जवाब लेकर आए हैं। बात करेंगे रामायण बजट की।

रामानंद सागर के पास रामायण के लिए नहीं था फाइनेंसर

रामानंद सागर के बारे में एक बात बहुत ही कम लोगों को पता होगी कि वो पहले फिल्में बनाते थे। लेकिन बाद में वो छोटे पर्दे से जुड़ गए। उन्होने रामायण बनाने के बारे में सोचा लेकिन इसमें सबसे बड़ा रोड़ा था फाइनेंसर। क्योंकि उस वक्त सभी लोगों को ये लगा कि वानर और राक्षसों की इस कथा को लोग ज्यादा पसंद नहीं करेंगे तो इसमें पैसा क्यों लगाना। लेकिन रामानंद सागर ठान चुके थे रामायण बनाने की। इसीलिए उन्होने रामायण के लिए फंड जुटाने की खुद ही ठान ली।

तो क्या इसीलिए बना था विक्रम बेताल….

रामायण बजट / एक एपिसोड पर 9 लाख रूपए होते थे खर्च, दूरदर्शन को होती थी 40 लाख रूपए की कमाई

Source - Zee News

लिहाज़ा रामानंद सागर ने रामायण से पहले बनाया विक्रम बेताल। जो सुपरहिट रहा। जब ये सीरियल हिट हो गया तो उन्हे रामायण के लिए फाइनेंसर मिलने में ज्यादा दिक्कतें नहीं आई और बन गई ‘रामानंद सागर की रामायण’।

1 एपिसोड का खर्चा 9 लाख, दूरदर्शन की कमाई 40 लाख…

आखिरकार रामायण शुरू हो गई और इसके शुरू होने से पहले जो सोच इंडस्ट्री के लोगों की थी वो पूरी तरह गलत साबित हुई। लोग इस शो के लिए पागल हो गए। रामायण देखने का जुनून उस वक्त चरम पर था। लोग घरों से बाहर नहीं निकलते थे, बिजली चली जाए तो ट्रांसफार्मर को आग के हवाले कर दिया जाता था। लेकिन क्या आप जानते हैं रामायण बजट के बारे में एक अहम बात। उस वक्त रामायण के एक एपिसोड का खर्चा था तकरीबन 9 लाख रूपए, जबकि इसके एक एपिसोड से दूरदर्शन को 40 लाख रूपए की कमाई होती थी। जी हां...सही सुना आपने ...यानि कमाई का आंकड़ा कई गुना ज्यादा होता था।

1 लाख रूपए में शूट हो जाता था विक्रम बेताल का एक एपिसोड

जहां उस वक्त रामायण के एक एपिसोड का खर्चा 9 लाख रूपए था तो वहीं विक्रम बेताल का एक एपिसोड 1 लाख रूपए  में शूट हो जाता था। और ये सीरियल भी काफी चर्चित हुआ था। लोग इस शो को भी बड़े चाव से देखते थे। वहीं फिलहाल दूरदर्शन ने विक्रम बेताल को दोबारा प्रसारित नहीं किया है। लेकिन रामायण का वहीं जादू एक बार फिर देखने को मिल रहा है। और इसीलिए हम रामायण से जुड़ी कुछ बातें आपको बताते रहेंगे….आप पढ़ते रहिए मायापुरी।

और पढ़ेंः आज सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक 12 घंटे के उपवास पर हैं इरफान खान, कोरोनावायरस है वजह!

#mayapuri #RAMAYAN #रामायण #ramayan serial #ramanand sagar ramayan #Mayapuri Magazine #Ramayan cast #Ramanand Sagar Ki Ramayan #रामानंद सागर की रामायण #Ramayan Facts #Ramayan Budget #Ramayan Budget and Collection #Ramayan TV Serial #रामायण का बजट #रामायण बजट और आमदनी #रामायण से जुड़े तथ्य
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe