‘श्री राम’ लाए दूरदर्शन की टीआरपी में बड़ा उछाल, एक ही हफ्ते में बना डाला ये रिकॉर्ड

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
‘श्री राम’ लाए दूरदर्शन की टीआरपी में बड़ा उछाल, एक ही हफ्ते में बना डाला ये रिकॉर्ड

रामायण के चलते दूरदर्शन की टीआरपी में आई है ज़बरदस्त बढ़ोतरी

जिस दूरदर्शन को देखना लोग बंद कर चुके थे...जिस दूरदर्शन से लोगों ने बना ली थी दूरी...जिस दरदर्शन का चैनल नंबर तक लोगों को याद नहीं था। उस पर प्रभू श्री राम की ज़बरदस्त कृपा हुई है। तभी तो दूरदर्शन की टीआरपी में ना केवल उछाल आया है बल्कि एक ही हफ्ते में चैनल ने एक ऐसा रिकॉर्ड भी बना दिया है जो आज से पहले शायद ही कभी बना हो।

दूरदर्शन की टीआरपी बढ़ी, बनाया ये रिकॉर्ड

रामायण का ये शो बीते हफ्ते ही दूरदर्शन पर शुरू हुआ है। लेकिन इस एक हफ्ते ने सालों की तस्वीर को बदलकर रख दिया है। कहा जा रहा है कि टीआरपी के मामले में इस शो ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। टीआरपी में जहां ये शो सबसे आगे हैं तो वहीं इस शो के मुकाबले फिलहाल कोई दूसरा सीरीयल है ही नहीं। यहां तक कि साल 2015 से लेकर अब तक जनरल एंटरटेनमेंट कैटगरी (सीरियल्स) के मामले में यह बेस्ट शो बना है।

2015 से अब तक सबसे ज्यादा टीआरपी लाने वाला शो बना

‘श्री राम’ लाए दूरदर्शन की टीआरपी में बड़ा उछाल, एक ही हफ्ते में बना डाला ये रिकॉर्ड

Source - Gadgets

डीडी नेशलन के सीईओ शशि शेखर ने ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी है। उन्होने बताया -

'मुझे यह बताते हुए काफी मज़ा आ रहा है कि दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहा शो 'रामायण' साल 2015 से अब तक का सबसे अधिक टीआरपी जनरेट करने वाला हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट शो है। और उन्होने ये बात बार्क के हवाले से कही है। जो वाकई दूरदर्शन के लिए बड़ा रिकॉर्ड है।

दूरदर्शन पर इन पुराने शो को भी पसंद कर रहे हैं लोग

कोरोनावायरस लॉकडाऊन में जहां शूटिंग पूरी तरह से बंद है लिहाज़ा ऐसे में दूरदर्शन पर 90’s के कई पुराने शो ने वापसी की है। जैसे - रामायण के साथ - साथ  महाभारत, शक्तिमान, देख भाई देख, व्योमकेश बख्शी और सर्कस भी दिखाया जा रहा है। जो लोगों को काफी पसंद भी आ रहे हैं। लिहाज़ा दूरदर्शन की टीआरपी में उछाल आना ही था। ये शो जब पहले प्रसारित हुए थे तब भी इन्हे काफी पसंद किया गया था। और अब भी दर्शकों का उतना ही प्यार इन शो को मिल रहा है।

12वें हफ्ते में टॉप 10 में नहीं था दूरदर्शन

हैरानी की बात ये है कि 12वें हफ्ते की रिपोर्ट में दूरदर्शन टॉप 10 चैनल की लिस्ट में शामिल भी नहीं था। लेकिन 13वें हफ्ते की रिपोर्ट सभी को हैरान करने वाली है। और ये दूरदर्शन के लिए वाकई खुशी का मौका है।

और पढ़ेंः जेम्स बॉन्ड मूवी में इतिहास में पहली बार कोई कार 7 बार उछली थी, गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

Latest Stories