/mayapuri/media/post_banners/735fea19c75b3b86e56874374ca12219ebb21aee0b1c3ebb936e0fe0d31549d6.jpg)
महाभारत में 20 मीटर की स्पेशल इफेक्ट वाली साड़ी पहनकर शूट हुआ था द्रौपदी चीर हरण का सीन
दूरदर्शन पर चल रही महाभारत में इस वक्त द्रौपदी चीर हरण का सीन चल रहा है। यानि वो प्रसंग जहां से महाभारत के युद्ध की पटकथा लिखनी शुरू हुई। यही वो सीन था जिसने कौरवों और पांडवों की इस कहानी को ही बदलकर रख दिया था। और रख दी थी कुरूक्षेत्र के युद्ध की आधारशिला।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि साल 1988 में आए महाभारत सीरियल के दौरान जब ये सीन शूट हुआ तो इसके लिए कितनी मेहनत की गई थी? आज हम इसी चीर हरण के सीन के बारे में कुछ दिलचस्प बातें आपको बताने जा रहे हैं।
शूट के दौरान 6 मीटर की साड़ी कैसे हो गई थी इतनी लंबी
Source - Empty Space
यूं तो जब द्रौपदी चीर हरण का सीन फिल्माया जा रहा था तो सीरियल में द्रौपदी का किरदार निभाने वालीं रूपा गांगुली ने 6 मीटर की ही साड़ी पहनी थी। लेकिन फिर कैसे उसे इतना लंबा दिखा दिया गया। इसका जवाब जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल इस खास सीन के लिए स्पेशल इफेक्ट्स की साड़ी तैयार की गई थी जिसे द्रौपदी ने पहना था।
स्पेशल इफेक्ट से तैयार हुई 20 मीटर की साड़ी
Source - The Indian Mythology
जी हां...ये बात खुद एक इंटरव्यू में रवि चोपड़ा ने बताई थी किस तरह इस सीन को फिल्माने के लिए कड़ी मेहनत की गई। और 6 मीटर की साड़ी को कैसे 20 मीटर की बना दिया गया। इसके लिए एक फ्रेम में स्पेशल इफेक्ट्स की मदद से इस साड़ी को शूट किया गया तो दूसरे फ्रेम से द्रौपदी को। इससे ये सीन इस तरह सुपरइम्पोज़ हुआ कि ये इतना रीयल लगा कि लोगों को आज तक ये पता नहीं चला था कि ये कैसे फिल्माया गया।
सीन करते वक्त सचमुच रोने लगी थीं द्रौपदी बनीं रूपा गांगुली
Source - NBT
ये बात भी पूरी तरह सच है कि जब द्रौपदी चीर हरण का सीन फिल्माया जा रहा था तो इस किरदार को निभाने वाली एक्ट्रेस रूपा गांगुली सचमुच रोने लगी थीं। उन्हे ये सीन बहुत अच्छे से समझाया गया था लेकिन इसके बावजूद ये सीन शुरू हुआ और वो डायलॉग बोलने लगीं तो रूपा गांगुली ने रोना शुरू कर दिया। और जब आंधे घंटे बाद वो चुप हुई तब जाकर शूटिंग दोबारा शुरू की गई।
महाभारत से दूरदर्शन की टीआरपी में उछाल
लॉकडाऊन के चलते दूरदर्शन पर इस वक्त 1988 की महाभारत का दोबारा टेलीकास्ट किया जा रहा है। जिसे दर्शक बड़े ही चाव से देख रहे हैं। इस वक्त उसमे चीर हरण का सीन चल रहा है। जिसके चलते लोग इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। वहीं महाभारत ने दूरदर्शन की टीआरपी को बढ़ाने में भी योगदान दिया है।
और पढ़ेंः कैसा था 1988 में आई महाभारत सीरियल के शूट का आखिरी दिन…वीडियो देखकर आपकी आंखें भी हो जाएंगी नम