एक किसान थे 'रामायण' में भरत का किरदार निभाने वाले संजय जोग , 40 की उम्र में ही हो गई मौत

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
एक किसान थे 'रामायण' में भरत का किरदार निभाने वाले संजय जोग , 40 की उम्र में ही हो गई मौत

'रामायण' में भरत का रोल करने वाले एक्टर संजय जोग एक किसान थे, 40 साल की उम्र में दुनिया को कह दिया था अलविदा

लॉकडाउन के कारण दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण फिर से हो रहा है और इसमें एक के बाद एक उन कैरेक्टर्स के बारे में चर्चा हो रही है जो काफी अहम थे। इनमें से एक कैरेक्टर है भरत का जो राम के प्यारे और दुलारे हैं। रामायण में राम और भरत के प्रेम का अलग ही बखान है। इन्हीं भरत को राज दिलाने के चक्कर में उनकी माता कैकई राम के लिए वनवास मांग लेती है लेकिन भरत इस राज को ठुकरा देते हैं। रामानंद सागर की रामायण में भरत का किरदार संजय जोग ने निभाया था। तो चलिए आज आपको रामायण के भरत के जीवन के बारें में कुछ अनकही बातें बताते हैं।

रामायण में किया यादगार रोल

एक किसान थे

Source - Youtube

सरल स्‍वभाव, झील सी आंखें। संजय जोग की यही खासियत ने उन्‍हें 'रामायण' में रोल दिलवाया था। राम के वनवास के बाद जब आंखों में आंसू और सिर पर खड़ाऊ लेकर संजय जोग भरत के रोल में स्‍क्रीन पर चले थे , तो टीवी के सामने बैठा हर दर्शक रोया था। 'रामायण' के हर फैन के दिल में वह सीन हमेशा जीवंत रहा है।

लीवर फेल होने के कारण हुई मौत

एक किसान थे

Source - Sagarworld

संजय को लेकर लोगों की उत्सुकता भी है कि आखिर वो क्या करते थे। तो हम आपको बताते हैं कि रामायण में भरत के रूप में नजर आए संजय जोग उन दिनों एक किसान थे। हालांकि, 1995 में महज 40 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई। उनकी मौत का कारण उनका लीवर फेल होना था। 1980-90 के दौर में संजय टीवी के मशहूर एक्टर रहे। 24 नवंबर 1955 को उनका जन्म नागपुर में हुआ था।

संजय एक किसान थे लेकिन रामायण में उन्होंने भरत के रोल से काफी तारीफें पाई। इसके अलावा वो और भी कई सीरियल्स में नजर आए लेकिन काल ने वक्त के पहले ही एक अच्छा एक्टर लोगों से छीन लिया। बता दें कि जब टीवी पर फिर से रामायण प्रसारित हो रही है तो इसमें नजर आने वाले ज्यादातर एक्टर्स अब इस दुनिया में नहीं हैं। फिर चाहे वो हनुमान हो या सुग्रीव, राजा जनक , मंत्रा , कौशल्या या फिर भरत।

एक किसान थे

Source - Youtube

रामायण में जहां राम का किरदार अरुण गोविल ने निभाया था वहीं सीता के किरदार में दीपिका चिखलिया नजर आई थीं। इनके अलावा रावण के रूप में अरविंद त्रिवेदी ने दमदार भूमिका निभाई थी। इन दिनों यह किरदार खुद भी अपने परिवार के साथ इस सीरियल का मजा ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें– 80 के दशक की मशहूर ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ की कुछ अनकही बातें जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान

Latest Stories