Advertisment

ये रिश्ता क्या कहलाता है से बाहर होंगी शिवांगी जोशी, नई ऐक्ट्रेस की होगी एंट्री !

author-image
By Sangya Singh
New Update
ये रिश्ता क्या कहलाता है से बाहर होंगी शिवांगी जोशी, नई ऐक्ट्रेस की होगी एंट्री !

शिवांगी जोशी को फैंस दोबारा शो में नहीं देख पाएंगे

पॉप्युलर टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है कि नायरा यानी शिवांगी जोशी के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। जहां एक तरफ फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि शूटिंग शुरु होने के बाद वो दोबारा कबसे अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को टीवी पर देख पाएंगे। वहीं, उनके लिए अब एक बुरी खबर है, वो ये कि टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है कि नायरा यानी शिवांगी जोशी को अब शायद उनके फैंस दोबारा शो में नहीं देख पाएंगे। खबरों के मुताबिक, नायरा यानी शिवांगी जोशी अब इस शो से बाहर होने वाली हैं। खबर है कि अब शिवांगी जोशी दोबारा इस शो में नजर नहीं आएंगी।

शो की कहानी में बदलाव किया जाएगा

जानकारी के मुताबिक, लॉकडाउन के बाद शो के मेकर्स शो को लेकर कुछ नया प्लान कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अब शो की कहानी में बदलाव किया जाएगा, जिसके मुताबिक, शो में एक नए किरदार की एंट्री होगी और उसकी वजह से कार्तिक और नायरा के बीच दूरियां आ जाएंगी। इस नए किरदार की एंट्री होते ही धीरे-धीरे नायरा के किरदार को हटा दिया जाएगा। हालांकि, इस नए किरदार के लिए कौन सी ऐक्ट्रेस फाइनल हुई है अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है। खबर है कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अब शिवांगी जोशी का सफर जल्द ही खत्म होने वाला है। मेकर्स ने नई ऐक्ट्रेस की एंट्री शो के लिए फाइनल कर ली है।

शो में होगी नई ऐक्ट्रेस की एंट्री

फिलहाल, इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। आपको बता दें कि शिवांगी जोशी ने साल 2016 में अक्षरा (हिना खान) और नैतिक (करण मेहरा) की बेटी नायरा के रोल में शो में एंट्री की थी और धीरे-धीरे वो इस शो से घर-घर में खूब पॉप्युलर हो गईं।

ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

#Naira Goenka #शिवांगी जोशी ये रिश्ता क्या कहलाता है #shivangi joshi exit yeh rishta kya kehlata hai #Yeh Rishta Kya Kehlata Hai #Shivangi Joshi #Shivangi Joshi May Quit Yeh Rishta Kya Kehlata Hai #शिवांगी जोशी नायरा #शो छोड़ सकती हैं शिवांगी जोशी #शिवांगी जोशी #ये रिश्ता क्या कहलाता है शो #ये रिश्ता क्या कहलाता है छोड़ सकती हैं शिवांगी जोशी #नायरा गोयनका #shivangi joshi quit yeh rishta #ये रिश्ता क्या कहलाता है #shivangi joshi aka naira
Advertisment
Latest Stories