जल्द म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे मोहसिन खान और शिवांगी जोशी

author-image
By Sangya Singh
New Update
जल्द म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे मोहसिन खान और शिवांगी जोशी

मोहसिन और शिवांगी जल्द करेंगे नया धमाल

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है लंबे समय से दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है। वहीं, शो में सबसे ज्यादा अगर कोई चीज है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती है, तो वो है कार्तिक-नायरा की लव स्टोरी। दोनों के बीच की केमिस्ट्री को फैंस बहुत पसंद करते हैं। आपको बता दें कि टीवी की दुनिया में कमाल कर दिखाने वाली मोहसिन खान और शिवांगी जोशी की ये जोड़ी अब दर्शकों को डबल तरीके एंटरटेन करने वाली है। जी हां, मोहसिन खान और शिवांगी जोशी अब नए तरीके से अपने फैंस का मनोरंजन करने वाली है। खबर है कि एक म्यूजिक वीडियो में दोनों एक साथ नजर आने वाले हैं।

आपको बता दें कि ये म्यूजिक वीडियो बहुत जल्द ही रिलीज होने वाला है। दरअसल, हाल ही में शिवांगी जोशी ने सोशल मीडिया पर अपने नए म्यूजिक वीडियो से जुड़ा एक फोटो फैंस के साथ शेयर किया है। इस फोटो में मोहसिन और शिवांगी एक साथ रोमांटिक पोज में खड़े नजर आ रहे हैं। ये फोटो उनके नए म्यूजिक वीडियो की है। इस रोमांटिक फोटो को शेयर करते हुए शिवांगी ने बताया है कि बहुत जल्द उनका म्यूजिक वीडियो रिलीज होने वाला है। जिसमें मोहसिन और शिवांगी एक साथ नजर आएंगे। शिवांगी ने कैप्शन में लिखा है, म्यूजिक वीडियो जल्द रिलीज हो रहा है।

दोनों के बीच दिखी गजब की केमेस्ट्री

म्यूजिक वीडियो से जुड़ी इस फोटो में एक तरफ मोहसिन और शिवांगी की केमिस्ट्री सभी का दिल जीत रही है। अब शिवांगी-मोहसिन कौन से गाने की तैयारी कर रहे हैं, इस बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन शिवांगी के सिर्फ एक ऐलान से उनके फैन्स काफी खुश नजर हैं। हर कोई इस नई म्यूजिक वीडियो का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

ये भी पढ़ें- कार्तिक आर्यन को पसंद है दिल बेचारा का ये सीन, कहा- दूसरी बार देख रहा

Latest Stories