Advertisment

लोगों को हंसाने के लिए तैयार हैं सुनील ग्रोवर, आ गया नए शो का प्रोमो

author-image
By Sangya Singh
New Update
लोगों को हंसाने के लिए तैयार हैं सुनील ग्रोवर, आ गया नए शो का प्रोमो

सुनील ग्रोवर के नए शो का पहला प्रोमो रिलीज

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर एक बार फिर से दर्शकों को हंसाने के लिए बिलकुल तैयार हैं। सुनील का नया शो गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान जल्द ही शुरू होने वाला है। स्टार भारत पर जल्दी ही सुनील ग्रोवर के नए शो गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान का आगाज होने जा रहा है। सुनील ग्रोवर के नए शो में उनके साथ शिल्पा शिंदे, सुगंधा मिश्रा, सिद्धार्थ सागर, उपासना सिंह और जतिन सूरी जैसे कई कलाकार नजर आने वाले हैं। सुनील ग्रोवर के नए शो का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। प्रोमो को देखकर ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सुनील ग्रोवल इस बार एकदम अलग ही अंदाज में नजर आने वाले हैं। शो में वो एक डॉन की भूमिका में नजर आएंगे।

Advertisment

31 अगस्त से रात 8 बजे स्टार भारत पर

शो के कॉन्सेप्ट की बात करें, तो इसमें सुनील खुद तो दर्शकों को हंसाएंगे ही साथ ही अपने साथी कलाकारों के जरिए भी लोगों को हसाएंगे। ये सभी कलाकार उस शो पर किरायेदार की भूमिका में दिखेंगे, वहीं सुनील सभी को आदेश देकर लोगों का मनोरंजन करने के लिए कहेंगे। खुद सुनील ग्रोवर भी अपने इस नए शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। प्रोमो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- आपकी हर सांस को हंसी से भरने आ रहे हैं कॉमेडी के ये महारथी! हम आ रहे हैं एक घंटे की नॉन-स्टॉप कॉमेडी लेकर। मालूम हो कि गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान को 31 अगस्त से रात 8 बजे स्टार भारत पर दिखाया जाएगा। शो को लेकर बढ़िया बज बनता दिख रहा है।

सुनील ग्रोवर की बात करें, तो इससे पहले उन्हें शो कानपुर वाले खुरानाज में देखा गया था। वो शो तो ज्यादा हिट नहीं रहा था लेकिन दर्शकों ने सुनील के काम को पसंद किया। वैसे सुनील को अपने करियर में सबसे ज्यादा पहचान कपिल के शो के जरिए ही मिली है। उनका गुत्थी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी का रोल आज भी सभी को बहुत पसंद आता है।

ये भी पढ़ें- इस दिन रिलीज होगी अक्षय कुमार की लक्ष्मी बॉम्ब, जानिए कब आएगा ट्रेलर ?

Advertisment
Latest Stories