/mayapuri/media/post_banners/ebfcfcfc9518f0c45bf4c59bc6c4d690662e13e88aab4617dc6f0b036a336e19.jpg)
एकता कपूर ने सुरभि चंदना के लुक का खुलासा किया
एकता कपूर के पॉप्युलर टीवी शो नागिन 5 में ऐक्ट्रेस सुरभि चंदना का लुक भी अब सामने आ गया है। एकता कपूर ने खुद नागिन 5 से सुरभि चंदना के लुक का खुलासा किया है। नागिन 5 में सुरभि चंदना Snake Woman के रोल में नजर आएंगी। इसका खुलासा खुद एकता कपूर ने कर दिया है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुरभि चंदना के लुक की कुछ फोटोज शेयर की हैं। हाल ही में नागिन 5 में नजर वाली टीवी एक्ट्रेस सुरभि यानी बानी की फोटोज को एकता ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।
नई नागिन का खुलासा
एकता ने फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'नई नागिन का खुलासा... पुनर्जन्म। आ रही है अपने प्यार और बदले के लिए!!' सुरभि के नए लुक को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो टेलिविजन पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। शो में सुरभि का लुक काफी दमदार है और फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। फैंस सुरभि के इस लुक की तारीफ कर रहे हैं और ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं।
पिछले वीकेंड शो का प्रीमियर एपिसोड दिखाया गया
बता दें कि पिछले वीकेंड में शो का प्रीमियर एपिसोड दिखाया गया था और इसमें होने वाली नई एंट्रीज जैसे सुरभि चंदना, मोहित सहगल और शरद मल्होत्रा को पेश किया गया था। गौरतलब है कि 'नागिन 4' की सफलता के बाद एकता कपूर ने वादा किया था कि वो 5वें सीजन के लिए धमाकेदार स्क्रिप्ट के साथ कमबैक करेंगी। बता दें, 5वें सीजन का प्रीमियर एपिसोड टीआरपी चार्ट्स में पहली पोजिशन पर था।
ये भी पढ़ें- यशराज फिल्म्स की इस फिल्म में अजय देवगन होंगे सुपरहीरो, बनेगी फ्रेंचाइजी ?