7 सालों के मजबूत रिश्ते की डोर हुई कमज़ोर, गर्लफ्रेंड आशा नेगी के साथ ऋत्विक धनजानी का ब्रेकअप

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
7 सालों के मजबूत रिश्ते की डोर हुई कमज़ोर, गर्लफ्रेंड आशा नेगी के साथ ऋत्विक धनजानी का ब्रेकअप

कई सालों से एक दूसरे को कर रहे थे डेट, पवित्र रिश्ता फेम आशा नेगी और ऋत्विक धनजानी का ब्रेकअप

मानो कल की ही तो बात है जब दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए थे। इनकी जोड़ी सबसे सुंदर जोड़ी मानी जाती थी। दोनों एक साथ कई रियलिटी शो में भी नज़र आए। लेकिन अब ख़बर है कि गर्लफ्रेंड आशा नेगी के साथ ऋत्विक धनजानी का ब्रेकअप हो गया है।

7 सालों के मजबूत रिश्ते की डोर हुई कमज़ोर, गर्लफ्रेंड आशा नेगी के साथ ऋत्विक धनजानी का ब्रेकअप

Source - Desimartini

तो क्या वाकई दोनों की राहें हो गई हैं अलग? दोनों एक दूसरे से अलग हो चुके हैं? शायद हां….तभी तो ये ख़बरे गूंज रही हैं और इन पर दोनों कोई सफाई नहीं दे रहे हैं।   

क्या हुआ है दोनों के बीच

7 सालों के मजबूत रिश्ते की डोर हुई कमज़ोर, गर्लफ्रेंड आशा नेगी के साथ ऋत्विक धनजानी का ब्रेकअप

Source -News Wazir

टेलीविज़न स्टार आशा नेगी और ऋत्विक धनजानी का ब्रेकअप...

इस तरह की ख़बरे जैसे ही मीडिया में आई तो 

लोगों में ये जानने की उत्सुकता बढ़ गई कि आखिर दोनों के बीच ऐसा हुआ क्या कि इतने सालों का रिश्ता पल में बदल गया। इस बारे में अभी कुछ भी क्लियर न्यूज़ नहीं मिल पाई है। लेकिन ये ख़बरे हैं कि दोनों के बीच कुछ समय से कुछ ठीक नहीं चल रहा था। दोनों के बीच अनबन थी और यही इनके रिश्ते के बीच दरार की बड़ी वजह बनी। लिहाज़ा दोनों ने सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया है। कहा तो ये भी जा रहा है कि पहले दोनों साथ ही रहते थे लेकिन अब दोनों अलग अलग रह रहे हैं। 

7 सालों से थे रिलेशनशिप में

7 सालों के मजबूत रिश्ते की डोर हुई कमज़ोर, गर्लफ्रेंड आशा नेगी के साथ ऋत्विक धनजानी का ब्रेकअप

Source - Pinkvilla

वैसे तो हमने 18 -18 साल पुराने रिश्तों को भी टूटते देखा है, बिखरते देखा है। लेकिन यहां हैरानी की बात ये है कि ये कपल इंडस्ट्री का काफी क्यूट और प्यारा कपल माना जाता है। नवंबर, 2013 में दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिकली स्वीकारा था और तभी से दोनों हर मौके पर साथ नज़र आए। यहां तक कि बीते साल तो ये ख़बरें भी थीं कि जल्द ही दोनों शादी करने जा रहे हैं। लेकिन एक ही साल में तस्वीर क्या से क्या हो गई। आशा नेगी और ऋत्निक धनजानी का ब्रेकअप उनके फैंस को भी हैरान कर गया है।

सबसे पहले ‘पवित्र रिश्ता’ में किया था साथ काम

7 सालों के मजबूत रिश्ते की डोर हुई कमज़ोर, गर्लफ्रेंड आशा नेगी के साथ ऋत्विक धनजानी का ब्रेकअप

Source - IVM Buzz

ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी की मुलाकात कई सालों पहले ज़ी टीवी के फेमस शो पवित्र रिश्ता में हुई थी। तभी से दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने हर मौके पर एक दूसरे के लिए अपने दिल के जज्बात बयां किए।

7 सालों के मजबूत रिश्ते की डोर हुई कमज़ोर, गर्लफ्रेंड आशा नेगी के साथ ऋत्विक धनजानी का ब्रेकअप

Source - Brisk Post

ऋत्विक और आशा

नच बलिए 6 में साथ नज़र आए और दोनों ने ये शो भी जीता। 

और पढ़ेंः बॉलीवुड के इन Love Birds की स्टोरी नहीं है किसी फिल्मी कहानी से कम

Latest Stories