/mayapuri/media/post_banners/63e54af413f9ad320d7b76099823c72f5a668a77119449d622dd0db23a16af35.jpg)
अब मोगली और बघीरा को टीवी पर दोबारा देखेंगे बच्चे
कोरोनावायरस की वजह से घर में बैठकर लोग बोर न हो इसलिए दूरदर्शन पर 80 और 90 के दशक के कई सीरियल डेली टेलिकास्ट हो रहे हैं। इस समय दूरदर्शन पर रामायण, महाभारत, सर्कस, शक्तिमान और ब्योमकेश बख्शी दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं। वहीं, अब बड़ों के साथ बच्चों का ख्याल रखते हुए दूरदर्शन शक्तिमान के बाद एक और सीरियल री-टेलीकास्ट करने जा रहा है। अब बच्चों का सबसे पसंदीदा शो द जंगल बुक शो एक बार फिर से टीवी पर आज से शुरु हो गया है। दूरदर्शन चैनल ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है।
बच्चों का फेवरेट कार्टून कैरेक्टर है मोगली
अगर आप भी बचपन में दूरदर्शन द जंगल बुक शो देखते थे तो मोगली जरूर आपका फेवरेट रहा होगा। द जंगल बुक शो में बच्चे मोगली और उसके अन्य किरदारों की कहानी को बड़े ही चाव से देखा करते थे। दूरदर्शन चैनल द्वारा इसकी घोषणा के साथ ही दर्शक काफी खुश हैं। इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। द जंगल बुक शो की घोषणा के साथ दूरदर्शन ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया, आज (8 अप्रैल) से रोज दोपहर 1 बजे आप अपना पसंदीदा शो द जंगल बुक देख सकते हैं।
बुनियाद भी पुन: प्रसारित
इसके साथ ही दूरदर्शन ने एक और घोषणा करते हुए बताया कि रमेश सिप्पी के शो बुनियाद को भी पुनः प्रसारित किया जाएगा। चैनल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, 'शाम 5 बजे @DDNational पर वक्त है मशहूर निर्देशक रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित धारावाहिक 'बुनियाद' का।' इसके अलावाय कई और शोज भी दोबारा शुरु होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- अचानक सड़क पर रवीना टंडन का डांस देख शर्मिंदा हो गई उनकी बेटी, वीडियो वायरल