कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस शिखा सिंह के घर आई नन्ही परी, बेटी को दिया जन्म

author-image
By Sangya Singh
कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस शिखा सिंह के घर आई नन्ही परी, बेटी को दिया जन्म
New Update

शिखा सिंह ने पति के साथ किया अपने पहले बच्चे का स्वागत

पॉप्युलर टीवी शो कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस शिखा सिंह के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। शिखा सिंह के घर एक नन्हीं परी का स्वागत हुआ है यानी कुमकम भाग्य की एक्ट्रेस शिखा सिंह ने एक बेटी को जन्म दिया है। खबरों के मुताबिक, 16 मई को उन्होंने बेटी को जन्म दिया। एक्ट्रेस शिखा सिंह और उनके पति करण शाह दोनों ही बेटी के आने से बेहद खुश हैं। दोनों ने बहुत खुशी से अपनी बेटी का स्वागत किया। इस खबर के सामने आते ही अब उन्हें लोग लगातार बधाईयां दे रहे हैं। आपको बता दें कि कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस शिखा सिंह ने अप्रैल में लोगों से अपनी ये खुशखबरी शेयर की थी।

ये दोनों का पहला बच्चा है

शिखा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने एक पोस्ट के जरिए लोगों को बताया था कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। शिखा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नज़र आ रही थीं। इस फोटो में उनके साथ उनके पति करण शाह भी साथ नज़र आ रहे थे। आपको बता दें कि शिखा सिंह के पति करण शाह एक पायलट हैं और ये दोनों का पहला बच्चा है। दोनों की शादी को 4 साल हो चुके हैं।

कुछ महीने सेल्फ-आइसोलेशन में रहेंगी

आपको बता दें कि कुछ समय पहले शिखा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जून में उनकी डिलिवरी होनी है। उन्होंने ये भी कहा था कि बच्चा होने के बाद वो कुछ महीने सेल्फ-आइसोलेशन में रहेंगी। शिखा के करियर की बात करें, तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ टीवी सीरियल से की थी। इसके बाद इन्हें ‘न आना इस देस लाडो’, ‘ससुराल सिमर का’ और ‘लाल इश्क’ में देखा गया था। फिलहाल, वो टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य में नज़र आ रही हैं।

ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार ने रेणुका शहाणे की दोस्त नुपुर अलंकार की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

#entertainment #Kumkum Bhagya #Social Media #television #Shikha Singh #मनोरंजन #कुमकुम भाग्य #टीवी #shikha singh blessed with baby girl #शिखा सिंह #शिखा सिंह ने दिया बेटी को जन्म #शिखा सिंह बनीं मां
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe