/mayapuri/media/media_files/2026/02/12/zc-2026-02-12-17-15-07.jpeg)
‘बिग बॉस हिंदी’ (Bigg Boss Hindi) से पहचान बनाने वाली मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल सोनाली राउत (Sonali Raut) हाल ही में रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) के शो 'बिग बॉस मराठी 6' (Bigg Boss Marathi 6) से बाहर हो गई है. दरअसल स्वास्थ्य कारणों से उन्हें शो बीच में ही छोड़ना पड़ा, लेकिन घर के अंदर बिताया गया उनका समय चर्चा में रहा. घर से बाहर आने के बाद सोनाली ने मीडिया से बात की. इस खास बातचीत में सोनाली ने अपने सफर, सह-प्रतियोगियों के साथ रिश्तों, शो के फॉर्मेट, होस्ट रितेश देशमुख की प्रतिक्रिया और हिंदी व मराठी बिग बॉस के अंतर पर खुलकर बात की.
जब आपको बिग ‘बॉस मराठी 6’ का ऑफर मिला था, तो आपकी पहली प्रतिक्रिया क्या थी?
सच कहूं तो मैं बहुत एक्साइटेड थी. मैंने सोचा था कि इस बार 100 दिन पूरे करके ही बाहर आऊंगी. मैंने मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को तैयार भी किया था. लेकिन दुर्भाग्य से मेरी तबीयत ने साथ नहीं दिया और मुझे बीच में ही बाहर आने का फैसला लेना पड़ा.
/mayapuri/media/post_attachments/28d254fc-972.png)
क्या शो बीच में छोड़ने का आपको अफसोस है?
अफसोस तो थोड़ा है ही क्योंकि मैं लंबा सफर तय करना चाहती थी. लेकिन सेहत सबसे जरूरी है. मैंने जो समय घर के अंदर बिताया, वह मेरे लिए यादगार रहा. मैं उसे पॉजिटिव तरीके से ही देखती हूं.
घर के अंदर का आपका सबसे खास अनुभव क्या रहा?
सबसे खास चीज थी वहां के लोगों की कहानियां. कोई मजदूर परिवार से था, कोई किसान परिवार से, किसी के माता-पिता बहुत मेहनत वाला काम करते हैं. उनकी स्ट्रगल स्टोरी सुनकर मुझे बहुत इमोशनल महसूस हुआ. मैंने सोचा कि अगर भविष्य में मैं किसी की मदद कर सकूं, तो जरूर करूंगी.
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/01/Sonali-Raut-Bikini-Pics_12-1024x1024-604608.jpg)
क्या आपको बाकी कंटेस्टेंट्स से रिलेट करने में मुश्किल हुई?
मुझे शुरुआत में थोड़ा फर्क महसूस हुआ क्योंकि मैं मुंबई से हूं और इंडस्ट्री बैकग्राउंड से आती हूं. लेकिन धीरे-धीरे सबके साथ अच्छा कनेक्शन बन गया. मुझे सबका बहुत प्यार मिला.
हिंदी और मराठी ‘बिग बॉस’ में क्या अंतर लगा?
देखिए, दोनों की अपनी पहचान है. हिंदी ‘बिग बॉस’ का स्केल बड़ा है, वह ग्लोबल लेवल पर देखा जाता है. मराठी ‘बिग बॉस’ ज्यादा इमोशनल और रीजनल कनेक्ट वाला है. मैं तुलना नहीं करूंगी, क्योंकि दोनों अपने-अपने तरीके से खास हैं. मैं मराठी बिग बॉस को 5 में से 3 नंबर दूंगी.
Also Read:वैलेंटाइन डे पर Pocket FM राइटर मोनिका ध्रुव ने पति के साथ सपनों और हर छोटी सफलता का जश्न मनाया
रितेश देशमुख की होस्टिंग पर आपका क्या कहना है?
मैं रितेश को पर्सनली जानती हूं, लेकिन शो में वह काफी सख्त और सीरियस नजर आए. एक टास्क में मुझे लगा कि उनकी प्रतिक्रिया थोड़ी ज्यादा थी. लेकिन मैं समझती हूं कि होस्ट पर भी जिम्मेदारी होती है. मैं उनसे इस बारे में पर्सनली बात करूंगी.
इस बार आप अपने अंदर क्या बदलाव महसूस करती हैं?
मुझे लगता है कि मैं अब ज्यादा मैच्योर हो गई हूं. पहले शायद मैं छोटी-छोटी बातों पर रिएक्ट कर देती थी, लेकिन अब मैं शांत रहना पसंद करती हूं. बिना वजह ड्रामा या लड़ाई में पड़ना मुझे सही नहीं लगता.
/mayapuri/media/post_attachments/2026/02/bigg-boss-marathi-season-6-sonali-raut-exit-due-to-skin-infection-caused-by-hygiene-issues-1-366352.jpg?quality=100&w=440)
घर में आपकी सबसे अच्छी बॉन्डिंग किससे रही?
मेरी अच्छी दोस्ती छोटा प्रभु (Chhota Prabhu), दिव्या शिंदे (Divya Shinde), ओमकार राव (Omkar Rao), राकेश बापट (Raqesh Bapat), प्राजक्ता शुकरे (Prajakta Shukre), सागर कारंडे (Sagar Karande), विशाल कोटियन (Vishal Kotian), रुचिता जामदार (Ruchita Jamdar), अनुश्री माने (Anushree Mane), तन्वी कोल्टे (Tanvi Kolte) और करण सोनवणे (Karan Sonawane) से रही.
क्या कोई कंटेस्टेंट आपको फेक लगा?
नहीं, मुझे वहां कोई फेक नहीं लगा. हर कोई अपने तरीके से खुद को साबित करने की कोशिश कर रहा है. कोई ज्यादा कॉन्फिडेंट है, कोई कम, लेकिन सब असली हैं.
Also Read:Himesh Reshammiya के 5 Romantic गाने जो आपके वैलेंटाइन डे को और भी खास बना देंगे
आपके हिसाब से टॉप 3 में कौन हो सकता है?
मुझे लगता है विशाल कोटियन, सागर करांडे और रुचिता मजबूत दावेदार हैं. तन्वी और करण भी अच्छा खेल रहे हैं.
Reality TV Star | Marathi Reality Show not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/06/cover-2679-2026-02-06-17-24-53.png)