/mayapuri/media/media_files/2026/02/24/movie-2026-02-24-09-27-30.jpg)
भारतीय टीवी और वेब शोज की जानी-मानी कलाकार चाहत पांडे (Chahat Pandey) रियलिटी शो ‘द 50’ (The 50) से बाहर हो गई है. हाल ही उन्होंने मीडिया से बात की जहाँ उन्होंने शो के दौरान कई उतार-चढ़ाव का सामना किया. इस बातचीत में उन्होंने बिग बॉस (Bigg Boss) के समय, सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों और शो में अपने अनुभवों के बारे में बात की. आइये जानते हैं उन्होंने क्या.....
/mayapuri/media/post_attachments/f27b0e7f-8cf.png)
बिग बॉस और सोशल मीडिया पर आपके बारे में जो अफवाहें फैल रही हैं, उस पर आपका क्या कहना है?
मैंने देखा कि बाहर जो कुछ भी हो रहा है, उसका गलत तरीके से इस्तेमाल कर लोगों के नाम जोड़ा जा रहा है. बिग बॉस के बाद जब हमारा (रजत और मेरा) हैशटैग बना, उसके बाद राजत दलाल (Rajat Dalal) ने भी एक वीडियो बनाया और कहा कि मैं उनकी छोटी बहन जैसी हूं. मैं भी उसे भाई मानती हूँ. अगर शो में मेरे ऊपर कोई गलत व्यवहार होता, तो शो के निर्माता उसे ब्लर या बीप करके दिखा सकते थे. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. इसका मतलब है कि जो बातें कही जा रही हैं, वे गलत हैं. (Chahat Pandey The 50 exit news)
/mayapuri/media/post_attachments/images/images/2026/feb/rjrcj-1771320368643_d-889584.png)
आपके पहनावे पर अक्सर सवाल उठाया जाता है, कि आप भारतीय पहनावा पहनकर दिखावा करती है?
ऐसा कुछ भी नहीं मुझे भारतीय परिधान पसंद है और मैं इसमें सहज महसूस करती हूँ. मैं वेस्टर्न भी पहनती हूँ. खानजादी (Khanzaadi) ने मेरे बारे में जो भी बोला वो मेरे लिए सांस्कृतिक प्रहार था.
/mayapuri/media/post_attachments/freepressjournal/2026-02-19/o8xmji83/Untitled-design-2026-02-19T220025.518-157561.jpg)
शो में आपके लिए सबसे शॉकिंग पल कौन - सा था?
सबसे शॉकिंग पल वह था जब सबको मेरे बारे में गलतफहमी हुई थी. कुछ क्लिप्स को छोटा दिखाया गया जिससे ऐसा लगा कि मैं विक्रांत सिंह राजपूत (Vikrant Singh Rajpoot) के लिए वोट कर रही थी. लेकिन शो में हम चर्चा कर रहे थे कि अगर मौका मिला तो मैं भी उनको वोट कर दूंगी. इसके अलावा, जब मैंने कहा कि ‘ भाड़ में जाए रजत’ इसका मतलब व्यक्तिगत नहीं था. यह सिर्फ बातचीत में इस्तेमाल हुआ था. (Chahat Pandey social media controversy)
![]()
जब आप बीमार हुईं तो आपको असुरक्षित कर दिया गया, जबकि प्रिंस नरुला (Prince Narula) के बीमार होने पर उन्हें सुरक्षित रखा गया. इस पर आपको लगा कि आपके साथ गलत हुआ?
नहीं, यह शो की नियमावली My palace, my rules के तहत था. मैं प्रिंस का बहुत सम्मान करती हूं, और वह सुरक्षित रहकर बिल्कुल सही थे. मुझे इस पर कोई समस्या नहीं थी.
/mayapuri/media/post_attachments/hire-an-influencer/wp-content/uploads/classified-listing/2025/08/Untitled-design-2025-08-18T180151.646-674026.png)
आपको क्या लगता है कि आपसे शो में की चूक हो गई जो इतनी ज डली बाहर हो गई ?
मुझे नहीं लगता कि मुझसे कोई चूक हुई है। शो छोड़ने के बाद मेरे दोस्त दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) ने मेरे लिए खड़ा होकर मेरी रक्षा की। श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) भी मेरे जाने पर भावुक हुईं। यह साबित करता है कि असली दोस्ती केवल शो तक सीमित नहीं रहती। (The 50 reality show contestant news)
/mayapuri/media/post_attachments/ibnlive/uploads/2025/05/shrutika-arjun-2025-05-8844b04637627c2ca15e62025ce4f7cb-4x3-581959.jpg)
Also Read:Kamini Kaushal बर्थ एनिवर्सरी: 20 साल में बनीं स्टार, 95 में भी किया अभिनय
आप क्या चाहती हैं कि ‘The 50’ का विजेता कौन बने?
मैं मिस्टर फैसू (Mr. Faisu) का जीतना चाहती हूं, क्योंकि हम दोनों एक ही टीम में थे और साथ में खेलते थे. वह हमारे ग्रुप का हिस्सा थे और इसलिए मैं वास्तव में चाहती हूं कि वह जीतें. हालांकि, जो सबसे तेज़ी से टास्क पूरा करेगा वही विजेता बनेगा.
/mayapuri/media/post_attachments/9180d540-43a.png)
अब हम आपको आगे किस शो में देखेंगे?
मैं पहले अपने परिवार के साथ समय बिताऊंगी और होली के बाद नए प्रोजेक्ट में शामिल होऊंगी. फिलहाल परिवार और विश्राम मेरी प्राथमिकता हैं. (Rajat Dalal and Chahat Pandey news)
Indian TV actress not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/cover-2681-2026-02-20-18-30-54.png)