Advertisment

The 50 से एविक्शन के बाद Divya Agarwal का बड़ा बयान, कहा – अब रियलिटी शो करने का मूड नहीं

DIVYA AGARWAL INTERVIEW: रियलिटी शो ‘द 50’ के महल से बाहर होने के बाद बिग बॉस की विजेता दिव्या अग्रवाल ने हाल ही में मीडिया से खुलकर बातचीत की...

New Update
Divya Agarwal Talks About The 50 Reality Show
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

DIVYA AGARWAL THE 50 RECENTLY EVICTED PLAYER INTERACTION: रियलिटी शो ‘द 50’ (The 50) के महल से बाहर होने के बाद बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) की विजेता दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने हाल ही में मीडिया से खुलकर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव, शो के फॉर्मेट, एलायंस पॉलिटिक्स और ट्रोलिंग जैसे मुद्दों पर अपनी राय रखी. दिव्या ने कहा कि इस शो का हिस्सा बनकर उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला, लेकिन फिलहाल वह आगे किसी और रियलिटी शो में हिस्सा लेने के मूड में नहीं हैं. उन्होंने शो के अंदर मौजूद मेल डॉमिनेंस, एलायंस गेम और कंटेस्टेंट्स के व्यवहार को लेकर भी खुलकर अपनी बात रखी. आइए जानते हैं, इस बातचीत में दिव्या अग्रवाल ने अपनी रियलिटी शो जर्नी और अनुभवों को लेकर क्या-क्या कहा...

Advertisment

आपने पहले रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ किया उसके बाद ‘द 50’  किया. आप इन दोनों शो के अनुभव को आप कैसे देखती है?

मुझे लगता है अब मेरे फैंस कहेंगे कि बस, अब और रियलिटी शो मत करो. मुझे हमेशा कहा जाता था कि एक और शो करो, लेकिन अब मैं सच में कह सकती हूं कि अब और रियलिटी शो नहीं करूंगी. इस शो का हिस्सा बनकर मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला. अच्छी नेटवर्किंग हुई, अच्छे दोस्त बने और मुझे Colors TV और JioCinema के साथ फिर से काम करने का मौका मिला. लेकिन अब मैं आगे कोई रियलिटी शो नहीं करना चाहती.

आपने पहले भी रियलिटी शो जीते हैं. क्या इस शो में भी ट्रॉफी जीतने का मौका था?

बिल्कुल था. अगर मैं अकेले खेलती तो ट्रॉफी जीत सकती थी. दर्शकों का मुझे हमेशा समर्थन मिला है और मैंने पहले भी उनकी वोट से ट्रॉफी जीती है. लेकिन इस शो का फॉर्मेट ऐसा था कि अकेले खेलना मुश्किल हो गया. एलायंस के बिना आप कहीं टिक नहीं सकते थे.

DIVYA AGGARWAL (4)

आपने कहा कि शो में मेल डॉमिनेंस था. इसका क्या मतलब है?

शुरुआत से ही गेम पुरुषों के नियंत्रण में था. अगर कोई लड़की ज्यादा बोलती या अपने दम पर खेलने की कोशिश करती तो वह तुरंत टारगेट बन जाती. जैसे निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) ने अपना गेम खेलने की कोशिश की, लेकिन वह मुझसे पहले ही शो से बाहर हो गईं. मैंने कोशिश की कि लड़कियों की एक टीम बने, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.

शो में आपका एलायंस प्रिंस नरूला (Prince Narula) के साथ था. क्या आपको लगा कि आप उनकी छाया में खेल रही थीं?

नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं था. मैंने कभी भी प्रिंस के पास जाकर यह नहीं कहा कि मुझे बचा लो या मेरे लिए वोट करो. मुझे पता था कि यह किसी का भी गेम हो सकता है. मैं हमेशा अकेले खेलने वाली खिलाड़ी रही हूं.

DIVYA AGGARWAL (1)

शो के दौरान आपकी निजी जिंदगी भी चर्चा में आई. इस पर आपका क्या कहना है?

मैं उस समय अपने पति को मिस कर रही थी और रो रही थी. उसी दौरान कुछ लोगों ने मेरी पर्सनल लाइफ पर बातें कीं. लेकिन मुझे लगता है कि जिंदगी में आगे बढ़ने की खूबसूरती यही है कि हर बात का जवाब देना जरूरी नहीं होता. अगर मेरे जीवन में कभी कोई बड़ा फैसला होता है, जैसे अलगाव या तलाक, तो मैं उसे छिपाने वालों में से नहीं हूं.

शो में रिद्धि डोगरा (Riddhi Dogra) और शिव ठाकरे (Shiv Thakare)  की नजदीकियों की चर्चा भी रही. आप इसे कैसे देखती हैं?

रिद्धि डोगरा और शिव ठाकरे दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं. अगर किसी को किसी की आदतें पसंद आती हैं तो यह अच्छी बात है. लेकिन मेरा मानना है कि शो के बाहर समय बिताने के बाद ही किसी रिश्ते का सही फैसला लेना चाहिए.

DIVYA AGGARWAL (2)

यूट्यूबर वंशज सिंह (Vanshaj Singh) से जुड़े मामले को लेकर आपका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ और इसके बाद आपको काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा.  इस पूरे विवाद पर आप क्या कहना चाहेंगी?

मुझे ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता. लेकिन मेरी दिक्कत उस तरह की भाषा और नीचे स्तर की टिप्पणियों से है जो कुछ लोग करते हैं. आज के समय में फेमस होना आसान है, लेकिन उसके साथ एक जिम्मेदारी भी आती है. जब कोई सेलिब्रिटी किसी के बारे में गलत तरीके से बोलता है, तो उसके फैंस भी वैसा ही व्यवहार करने लगते हैं. जब मैंने वंशज के फैंस को लेकर एक टिप्पणी की, तो मुझे बेहद भद्दे कमेंट्स और यहां तक कि रेप और जान से मारने की धमकियां तक मिलीं. मुझे लगता है कि किसी भी पब्लिक फिगर की यह नैतिक जिम्मेदारी होती है कि वह ऐसी भाषा का इस्तेमाल न करे जिससे समाज में नफरत या हिंसा को बढ़ावा मिले.

रियलिटी शो असली जिंदगी का हिस्सा होते हैं और लोग उनसे प्रभावित भी होते हैं. इसलिए हमें बोलते समय यह समझना चाहिए कि हमारे शब्दों का असर हमारे फैंस पर भी पड़ता है.

DIVYA AGGARWAL (3)

अगर ट्रॉफी किसी को मिलनी हो तो आप किसे जीतते देखना चाहेंगी?

मैं चाहूंगी कि ट्रॉफी कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) के हाथों में जाए.

READ MORE

खुशी मुखर्जी के पहनावे पर रैपर सैंटी शर्मा का विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

मुंबई कॉन्सर्ट पर बवाल के बाद करण औजला का यू-टर्न, फिर करेंगे बड़ा शो

डांस, टीवी और बॉलीवुड में चमके शांतनु माहेश्वरी, जानिए उनकी जिंदगी और करियर

‘द 50’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए रजत दलाल, सर्जरी के बाद फैंस को दी हेल्थ अपडेट

Tags : Divya Agarwal | about Divya Agarwal | Actress Divya Agarwal | DIVYA AGARWAL1ST RECTION AFTER EVICTED FROM THE 50 RECENTLY SHOW | Divya Agarwal bought a luxury car know here | Divya Agarwal divorce | Divya Agarwal ex-boyfriend Varun Sood | Divya Agarwal Marriage | Divya Agarwal New Car | DIVYA AGARWAL INTERVIEW | Divya Agarwal photos | Divya Agarwal Talks About “The 50” Reality Show | DIVYA AGARWAL THE 50 RECENTLY EVICTED PLAYER INTERACTION | Divya Agarwal With Husband | ott winer Divya Agarwal 

Advertisment
Latest Stories