Advertisment

Karan Aujla: मुंबई कॉन्सर्ट पर बवाल के बाद करण औजला का यू-टर्न, फिर करेंगे बड़ा शो

ताजा खबर: पंजाबी सिंगर Karan Aujla इन दिनों अपने P-Pop Culture India Tour को लेकर चर्चा में हैं. जहां दिल्ली में उनके टूर की शानदार शुरुआत हुई....

New Update
मुंबई कॉन्सर्ट पर बवाल के बाद करण औजला का यू-टर्न, फिर करेंगे बड़ा शो.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ताजा खबर: पंजाबी सिंगर Karan Aujla इन दिनों अपने P-Pop Culture India Tour को लेकर चर्चा में हैं. जहां दिल्ली में उनके टूर की शानदार शुरुआत हुई, वहीं मुंबई में हुए कॉन्सर्ट को लेकर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा. अब इस विवाद के बाद करण औजला ने फैंस के लिए बड़ा ऐलान किया है और ‘Mumbai 2.0’ नाम से एक नया कॉन्सर्ट आयोजित करने की घोषणा की है.

Advertisment

Read More: डांस, टीवी और बॉलीवुड में चमके शांतनु माहेश्वरी, जानिए उनकी जिंदगी और करियर

12 अप्रैल को होगा नया मुंबई कॉन्सर्ट

 करण औजला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि Mumbai 2.0 कॉन्सर्ट 12 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा. इस वीडियो में उन्होंने फैंस को खास सरप्राइज भी दिया.सिंगर ने बताया कि 3 मार्च 2026 को हुए मुंबई शो के टिकट खरीदने वाले सभी फैंस को नए कॉन्सर्ट में फ्री एंट्री दी जाएगी. यानी जिन लोगों ने पहले कॉन्सर्ट के लिए टिकट खरीदे थे, उन्हें दोबारा टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी.करण औजला ने वीडियो में कहा, “जो लोग पहले मुंबई कॉन्सर्ट में आए थे, उनके लिए यह शो फ्री रहेगा. और जो लोग पहले शो में नहीं आ पाए थे, वे टिकट खरीदकर इस नए शो का हिस्सा बन सकते हैं. हम मुंबई में इतिहास बनाने वाले हैं.”

आयोजकों ने भी दी जानकारी

टूर के आयोजक Team Innovation ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस नए कॉन्सर्ट की पुष्टि की. उन्होंने लिखा कि मुंबई के फैंस की आवाज सुनी गई है और उनके प्यार व भरोसे के कारण यह शो फिर से आयोजित किया जा रहा है.पोस्ट में बताया गया कि 3 मार्च 2026 के शो के टिकट खरीदने वाले सभी लोगों को Mumbai 2.0 कॉन्सर्ट में मुफ्त प्रवेश मिलेगा. वहीं जो लोग पहले कॉन्सर्ट में शामिल नहीं हो पाए थे, उनके लिए टिकट 8 मार्च 2026 दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन उपलब्ध होंगे.

Read More:  ‘द 50’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए रजत दलाल, सर्जरी के बाद फैंस को दी हेल्थ अपडेट

पहले शो को लेकर हुई थी आलोचना

दरअसल, 3 मार्च को मुंबई में आयोजित करण औजला का होली कॉन्सर्ट विवादों में आ गया था. कई फैंस ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम के खराब प्रबंधन को लेकर शिकायत की थी.कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि भीड़ बहुत ज्यादा थी और गर्मी के कारण कई लोग बेहोश हो गए. वहीं कई फैंस ने यह भी कहा कि VIP टिकट खरीदने के बावजूद उन्हें सिंगर को ठीक से देखने का मौका नहीं मिला. कुछ लोगों ने इसे “सबसे खराब कॉन्सर्ट” तक बताया.

आलोचना के बाद लिया फैसला

इन शिकायतों को देखते हुए करण औजला ने फैंस से माफी जताई और वादा किया कि वह मुंबई में एक और कॉन्सर्ट करेंगे. अब उसी वादे को पूरा करते हुए उन्होंने Mumbai 2.0 शो की तारीख घोषित कर दी है.

भारत के कई शहरों में होगा टूर

करण औजला का P-Pop Culture India Tour 28 फरवरी को दिल्ली से शुरू हुआ था. इस कॉन्सर्ट में उन्होंने Boyfriend, Tauba Tauba, Admiring You, Softly और 52 Bars जैसे कई हिट गाने गाए, जिन पर हजारों फैंस झूमते नजर आए.दिल्ली के बाद सिंगर मुंबई और पुणे में परफॉर्म कर चुके हैं. अब वह 14 मार्च को चंडीगढ़ में परफॉर्म करेंगे. इसके बाद उनका टूर इंदौर, बेंगलुरु, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर और लखनऊ जैसे शहरों में जाएगा.

Read More: ‘Oh My God 3’ से रानी मुखर्जी बाहर? अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर सामने आया नया अपडेट

FAQ

1. करण औजला कौन हैं?

Karan Aujla एक लोकप्रिय पंजाबी सिंगर, रैपर और गीतकार हैं, जो अपने हिट गानों और लाइव कॉन्सर्ट्स के लिए जाने जाते हैं.

2. ‘Mumbai 2.0’ कॉन्सर्ट क्या है?

‘Mumbai 2.0’ करण औजला का नया कॉन्सर्ट है, जिसे मुंबई में हुए पिछले शो को लेकर आई शिकायतों के बाद आयोजित किया जा रहा है.

3. ‘Mumbai 2.0’ कॉन्सर्ट कब होगा?

यह कॉन्सर्ट 12 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा.

4. क्या पुराने टिकट रखने वालों को मुफ्त एंट्री मिलेगी?

हाँ, 3 मार्च 2026 के मुंबई कॉन्सर्ट के टिकट खरीदने वाले सभी लोगों को ‘Mumbai 2.0’ शो में फ्री एंट्री दी जाएगी.

5. पहले मुंबई कॉन्सर्ट को लेकर विवाद क्यों हुआ था?

फैंस ने कॉन्सर्ट में खराब प्रबंधन, भीड़, गर्मी और पीने के पानी की कमी जैसी समस्याओं की शिकायत की थी.

Read More: थिएटर से सिल्वर स्क्रीन तक, अनुपम खेर का अभिनय सफर

Karan Aujla family | karan aujla controversy | karan aujla concert | Karan Aujla instagram

Advertisment
Latest Stories