/mayapuri/media/media_files/2026/02/21/xzc-2026-02-21-15-12-09.jpeg)
ज़ी टीवी (Zee TV) के लोकप्रिय सीरियल ‘सरू’ (Saru) में सरू का किरदार निभा रही मोहक मटकर (Mohak Matkar) से हाल ही में मायापुरी की पत्रकार शिल्पा पाटिल ने खास मुलाकात की. मोहक ने इस बातचीत में अपने आसान और असरदार मेकअप रूटीन के कई राज़ खोले. उन्होंने बताया कि कैसे वह अपना मेकअप खुद करती है और उन्हें मेकअप के कौन- कौन से प्रोडक्ट पसंद है. आइए जानते हैं, जब मोहक के साथ हुआ मजेदार रैपिड फायर सेशन, तो उन्होंने क्या जवाब दिए….
/mayapuri/media/post_attachments/global/blog/wp-content/uploads/2025/05/24-975098.jpg)
आपका डेली मेकअप रूटीन क्या है?
मैं मेकअप में काफी चीट करती हूं, क्योंकि मुझे चेहरे पर ज्यादा मेकअप लगाना पसंद नहीं है. मुझे मेकअप से रिएक्शन भी हो जाता है. इसलिए मैं फाउंडेशन या बेस नहीं लगाती. मैं सीधे सनस्क्रीन, मॉइस्चराइज़र, पाउडर, ब्लश, आईशैडो, लाइनर और लिप बाम लगाती हूं. बस, मेरा मेकअप यहीं खत्म हो जाता है. फाउंडेशन से चेहरा भारी और पसीने वाला लगने लगता है, इसलिए मैं उसे अवॉइड करती हूं.
/mayapuri/media/post_attachments/add4d20b-cea.png)
रैपिड फायर सेशन
काजल या लाइनर – आपकी पसंद क्या है?
लाइनर, बिल्कुल. काजल जल्दी फैल जाता है. ऊपर से लाइनर लगाने से आंखें भरी-भरी और खूबसूरत लगती हैं. अगर कैट-आई बनाएं तो आंखों में स्माइली इफेक्ट आता है, जो पॉजिटिव वाइब देता है.
Also Read:Kennedy Screening : Rahul Bhat, Kriti Kulhari, Renee Sen और Manya Singh की दमदार मौजूदगी
लिप बाम या लिप टिंट?
लिप बाम. आजकल बिना लिप बाम के कोई नहीं रह सकता. ड्राई लिप्स किसी को पसंद नहीं. मैं अक्सर वेसलीन (Vaseline) या हिमालय कंपनी (Himalaya) के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हूं ताकि होंठ हाइड्रेटेड रहें.
/mayapuri/media/post_attachments/www.socialnews.xyz/wp-content/uploads/2025/10/20/202510203546779-868488.jpg?quality=80&zoom=1&ssl=1)
ब्लश या हाईलाइटर?
ब्लश, खासकर पिंक शेड. मैं पाउडर ब्लश लगाती हूं. मुझे लिक्विड या टिंट पसंद नहीं है क्योंकि मैं ह्यूमिड माहौल में रहती हूं और ज्यादा पसीना आता है. पाउडर ब्लश हल्का और नेचुरल लगता है.
कॉम्पैक्ट पाउडर या लूज़ पाउडर?
लूज़ पाउडर. यह मेकअप को अच्छे से सेट करता है. हालांकि, यह ब्रांड और फॉर्मुलेशन पर भी निर्भर करता है. कुछ ब्रांड लूज़ पाउडर को कॉम्पैक्ट जैसा बना देते हैं. इसलिए यह यूज पर डिपेंड करता है.
/mayapuri/media/post_attachments/0e5c2186-e60.png)
खुले बाल या बंधे हुए बाल?
बंधे हुए बाल. मैं बहुत फिजिकली एक्टिव हूं, इसलिए खुले बाल संभालना मुश्किल होता है. मैं बाल बांधकर ही कंफर्टेबल रहती हूं, चाहे कितना भी पसीना क्यों न आए.
हील्स या फ्लैट्स?
फ्लैट्स. हालांकि अब मैं हील्स ट्राय करने के बारे में सोच रही हूं क्योंकि वे एस्थेटिक लगती हैं. लेकिन चलने में मुझे फ्लैट्स ज्यादा कंफर्टेबल लगते हैं.
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMjFhYmYwNDktMDViYi00OTk3LWE1MDItNjAyZDVhMWRjNDdkXkEyXkFqcGc@._V1_-670559.jpg)
आप खुद को हाइड्रेट कैसे रखती हैं?
मैं हमेशा दो पानी की बोतल साथ रखती हूं – एक टंबलर और एक कॉपर बॉटल. हमारी डायरेक्टर मैम सबको लेमन वॉटर देती हैं. स्पॉट दादा भी कभी छाछ, कभी नींबू पानी देते रहते हैं. शो और मेरी टीम मेरा बहुत ख्याल रखती है. मैं दिनभर पानी पीती रहती हूं ताकि हाइड्रेटेड रहूं.
आप अपने फैंस को क्या स्किनकेयर टिप्स देना चाहेंगी?
आपको सबसे पहले हेल्दी डाइट लेनी है. इसके लिए घर का बना सत्विक खाना खाएं, फल खाएं और खूब पानी पिएं. डिहाइड्रेशन से कई समस्याएं होती हैं, इसलिए अंदर से हेल्दी रहना जरूरी है. सुबह उठकर खुद को क्लीन और फ्रेश रखें. अगर आप दिन की शुरुआत पॉजिटिविटी से करेंगे तो पूरा दिन अच्छा जाएगा और तभी काम में भी पॉजिटिव एनर्जी आएगी.
Daily makeup routine | Skin friendly beauty routine | No foundation makeup | Actress beauty secrets not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/cover-2681-2026-02-20-18-30-54.png)