/mayapuri/media/media_files/2026/02/21/xzc-2026-02-21-13-43-25.jpeg)
हाल ही में अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कैनेडी’ (Kennedy) की स्पेशल स्क्रीनिंग में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिला. इस मौके पर फिल्म के एक्टर राहुल भट्ट, सुष्मिता सेन की बेटी रेनी सेन, कीर्ति कुल्हारी, रूही सिंह, सानविका और मानवी गगरू जैसे कई सितारे शामिल हुए. आइये सभी के लुक के बारे में जानते हैं......
राहुल भट्ट (Rahul Bhat)
फिल्म के लीड एक्टर राहुल भट्ट डैशिंग अंदाज में नजर आए. उनका स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट लुक रेड कार्पेट पर खास आकर्षण का केंद्र बना.
कीर्ति कुल्हारी (Kirti Kulhari) और राजीव सिद्धार्थ (Rajeev Siddhartha)
इस इवेंट में कीर्ति कुल्हारी पीले सूट में बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं उनके साथी और अभिनेता राजीव सिद्धार्थ, जिन्हें ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज!’ और ‘आश्रम’ जैसी वेब सीरीज के लिए जाना जाता है स्टाइलिश लुक में दिखाई दिए। दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
रेनी सेन (Renee Sen)
सुष्मिता सेन की बेटी रेनी सेन भी स्क्रीनिंग का हिस्सा बनीं. वे अपनी मां की तरह ही ग्रेसफुल और स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं.
मानवी गगरू (Maanvi Gagroo)
इस मौके पर मानवी गगरू ब्लैक टॉप और डेनिम में पहुंचीं. उनका कैजुअल लेकिन ट्रेंडी लुक बेहद स्मार्ट लग रहा था.
रूही सिंह (Ruhi Singh)
‘मस्ती 4’ फेम रूही सिंह का बोल्ड और ग्लैमरस लुक चर्चा में रहा. उनका आत्मविश्वास रेड कार्पेट पर साफ झलक रहा था.
सानविका (Sanvikaa)
‘पंचायत’ फेम सानविका सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक में नजर आईं. उनका सादगीभरा अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया.
करिश्मा मोदी (Karishma Mody)
मॉडल, अभिनेत्री और टीवी एंकर करिश्मा मोदी इस इवेंट में डेनिम लुक में नजर आईं. उनका स्टाइल ग्लैमरस और आकर्षक था.
मान्या सिंह (Manya Singh)
मॉडल और ब्यूटी क्वीन मान्या सिंह कैजुअल लुक में दिखीं. उनका स्टाइल मॉडर्न और फ्रेश लगा.
इन सितारों के अलावा 'कैनेडी’ की स्क्रीनिंग में नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah), रत्ना पाठक शाह (Ratna Pathak Shah), वेदिका पिंटो (Vedika Pinto) और फैसल मलिक (Faisal Malik) सहित कई अन्य भी शामिल हुए.
'कैनेडी' की कहानी
फिल्म की कहानी मुंबई की अंडरवर्ल्ड पर आधारित है. केनेडी उदय शेट्टी (राहुल भट्ट) एक पूर्व पुलिस अधिकारी है, जो अब कॉन्ट्रैक्ट किलर बन चुका है. वह कैब ड्राइवर के रूप में दोहरी जिंदगी जीता है और भ्रष्ट पुलिस कमिश्नर रशीद खान के लिए हत्याएं करता है. अपने बेटे को खोने और टूटे परिवार के दर्द से जूझते हुए कैनेडी एक ऐसे शहर में पहुंच जाता है, जो उसके अतीत को सामने ले आता है. उसे बम धमाकों, वसूली रैकेट और ताकतवर लोगों की साजिश में फंसाया जाता है. फिर शुरू होती है सच्चाई, बदला और आजादी की हिंसक दौड़.
/mayapuri/media/post_attachments/img/article-l-202625017544764487000-369589.webp)
राहुल भट्ट ने कहा
हाल ही में राहुल भट्ट ने 'कैनेडी’ मूवी के अपने किरदार के बारे में बात की. उन्होंने कहा, “'कैनेडी’ का रोल निभाने से मैं खुद बदल गया. वह अकेला है, बहुत गुस्सैल है और अंदर से कमजोर भी है. वह लगातार अपने अतीत से भाग रहा है. उसकी खामोशी और गुस्से में जीने की आशा कमजोर और थकाने वाली है, लेकिन बहुत कुछ सिखाने वाली भी है.”
/mayapuri/media/post_attachments/indiatoday/images/story/202602/rahul-bhat-193740466-16x9-500760.jpg?VersionId=B2BlgjzqJ3b7sNeKaX5okbRa9lY93iAF&size=690:388)
/mayapuri/media/post_attachments/editor-images/4046d95c-066f-407f-b526-13dac5dace16-151597.webp)
आपको बता दें कि राहुल भट्ट और सनी लियोनी (Sunny Leone) की मुख्य भूमिका वाली 'कैनेडी’ एक मूड-बेस्ड, कैरेक्टर-सेंट्रिक नियो-नोयर क्राइम थ्रिलर फिल्म है. यह 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ‘कैनेडी’ को कान फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) सहित कई बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों पर खूब सराहना मिल चुकी है.
Bollywood special screening not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/cover-2681-2026-02-20-18-30-54.png)